Premanadn Ji Maharaj: सोशल मीडिया पर अपनी अनूठी शैली के लिए स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी मशहूर हैं. भक्त दूर-दूर से बाबा के पास आते हैं और अपने सवाल उनके सामने रखते हैं. इसपर दिए गए अनिरुद्धाचार्य जी (Aniruddhacharya Ji) के दिए जवाब हंसी-ठिठोली की वजह बन जाते हैं. हाल ही में स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज जी से मिलने पहुंचे जहां प्रेमानंद जी महाराज उन्हें सलाह देते हुए नजर आए. यह सलाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है.
अनिरुद्धाचार्य जी को प्रेमानंद जी महाराज ने दी यह सलाह
अनिरुद्धाचार्य जी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वृंदावन प्रेमानंद जी महाराज को एक निमंत्रण देने पहुंचे थे. यहां प्रेमानंद जी महाराज ने अनिरुद्धाचार्य जी को सलाह देते हुए कहा है कि "यदि उत्तर न आए तो जरूरी नहीं कि हम सवाल का जवाब दें." अनिरुद्धाचार्य जी को दी गई प्रेमानंद जी महाराज की यह सलाह सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने लगी है. महाराज ने अनिरुद्धाचार्य जी से आगे यह भी कहा कि मस्तक पर भगवान का वास होना चाहिए, जो सच्चे अध्यात्म की ओर संकेत करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रेमानंद जी महाराज ने अनिरुद्धाचार्य जी से कहा कि अगर आपको धर्म क्षेत्र में बने रहना है तो आपको अपने पैरों के बल खड़े रहना होगा और परिपक्व रहना होगा. यश बढ़ने में वर्षों लगते हैं लेकिन धूमिल होने में दो मिनट लगते हैं. दो मिनट में सब चोपट हो जाता है, इसीलिए भगवान ने जो आपको यश दिया है उसका निर्वाह कीजिए और संयम से रहिए. प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी कहा कि कहीं भी और कभी भी जो भगवान ने दिया है उससे अधिक नहीं मांगना. कोई आपको कभी जीवन में गिरा नहीं सकता है.
सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं अनिरुद्धाचार्य जी के जवाबअनिरुद्धाचार्य जी से भक्त जो सवाल करते हैं उसपर बाबा के बेहद हंसा देने वाले जवाब होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स बेहद पसंद करते हैं और इनपर मीम्स भी खूब बनाए जाते हैं. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को बिग बॉस में भी देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं