Friendship Skills For Children: शर्मीले बच्चे को मिलनसार बनाने के लिए अपनाएं ये 5 पेरेंटिंग टिप्‍स

Parenting Tips: क्या आपका भी बच्चा दूसरे से बात करने में शर्माता है. अगर आपका जवाब हां है, तो आप इन 5 पेरेंटिंग टिप्‍स को अपना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Parenting Tips: शर्मीले बच्चे को मिलनसार कैसे बनाएं.

Parenting Tips For Shy Children: हर माता-पिता चाहते हैं, कि उनके बच्चे आज के समय के अनुसार तेज तर्राट बने. लेकिन कई बार कुछ बच्चे शर्मीले निकल जाते हैं. इसकी एक वजह है आज के समय की डिजिटल लाइफ. ज्यादा से ज्यादा बच्चे मोबाइल फोन में लगे रहते हैं, जिसके चलते अक्सर अकेले रह जाते हैं. उन्‍हें नए लोगों से बात करने में परेशानी होती है. ऐसे में कई बार माता-पिता को समझ ही नहीं आता कि क्या करना चाहिए. अगर आपके बच्चे भी कुछ ऐसे ही हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को लोगों से कम्युनिकेट करना सीखा सकते हैं. 

बच्चों को सामाजिक कैसे बनाएं- (How to make children social)

1. शेयरिंग-

हर माता-पिता को अपने बच्चों को 'शेयरिंग' की आदत सिखाना चाहिए. बच्चों को बताएं कि अपनी चीजें बांटने से वे कम नहीं होती, बल्कि प्यार बढ़ता है. उदाहरण के लिए, स्कूल में अपनी पेंसिल या टिफिन से एक बिस्किट शेयर करना.

2. तारीफ-

बच्चों को आप छोटी-छोटी बात पर तारीफ करना सिखाएं. ये बात सिर्फ सिखाएं ही नहीं बल्कि, बच्चे जब कुछ अच्छा काम करें, तो उनकी हर माता-पिता को तारीफ करना चाहिए. क्योंकि बच्चे सबसे ज्यादा देखकर सीखते हैं.

3. पार्क ले जाएं-

हर माता-पिता को बच्चों को पार्क लेकर जाना चाहिए. यहां उन्हें दूसरे बच्चों के साथ बात-चीत करना सिखाएं. उन्हें दूसरे बच्चे के साथ खेलने दें.

4. मोबाइल से दूरी-

आज के समय में मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बच्चे करते हैं. इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चे को मोबाइल का टाइम कम करना चाहिए. उन्हें आप अपने साथ खेल में लगाएं.

5. ट्रिप-

बच्चों को बाहर घूमने ले जाएं. आप आस-पास की छोटी-छोटी जगह पर ट्रिप प्लान करके उन्हें बाहर ले जाएं. दूसरे बच्चों से बात करने को कहें. ऐसे में उनकी शर्म और हिचक कम होगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kanpur Lamborghini Crash: कोर्ट से कैसे मिली Shivam Mishra को बेल? | UP News