Parenting Mistakes: पैरेंट्स की किन आदतों की वजह से बच्चे जल्दी हार मान लेते हैं?

Parenting Mistakes: क्या आपका बच्चा भी छोटी-छोटी चीजों को करने से डरता है या जल्दी हार मान लेता है. कहीं इसके पीछे आपकी गलती तो नहीं. इस आर्टिकल में जानें बच्चों के इस डर के पीछे की असली वजह.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Parenting Mistakes: क्यों जल्दी हार मान लेते हैं बच्चे.

Parenting Mistakes:  हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे जाकर मजबूत, सफल और कॉन्फिडेंट इंसान बने. लेकिन कई बार हम देखते हैं कि कुछ बच्चे छोटी सी मुश्किल आते ही घबरा जाते हैं या काम को बीच में ही छोड़ देते हैं. ऐसे में हम ये सोच लेते हैं कि बच्चा कमजोर है. लेकिन असल वजह कुछ और है. मनोवैज्ञानिकों (Psychologists) के अनुसार बच्चों के इस बर्ताव के पीछे जाने-अनजाने में माता-पिता की आदतें होती हैं. जी हां आपने सही सुना. ​अगर आपका बच्चा भी जल्दी हार मान लेता है या नई चीजों को ट्राई करने से डरता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.  

वो वजह जिनसे बच्चे जल्दी हार मान लेते है- (Here Are Reasons Why Children Give Up Quickly)

​1. हर काम में मदद करना- 

​माता-पिता अपने छोटे-बच्चों को ममता वश अक्सर होमवर्क से लेकर उसके जूते के फीते बांधने तक, सब खुद करने लगते हैं. जब हम बच्चे को खुद से कोशिश करने का मौका ही नहीं देते, तो उसे लगता है कि वह अकेले कुछ कर ही नहीं सकता. अगली बार जब उसके सामने कोई चुनौती आती है, तो वह मेहनत करने के बजाय सीधे आपकी तरफ देखता है. या फिर घबरा जाता है. इसलिए छोटे से ही बच्चों को उनके काम खुद करने देना.

​2. नतीजों पर ध्यान देना- 

कई माता-पिता ऐसे होते हैं कि वो अपने बच्चे से सिर्फ मार्क्स कितने आए हैं ये पूछते हैं. जिससे उनमें एक डर बैठ जाता है और प्रेशर फील करने लगते हैं. आपको ये सिखाना चाहिए कि नतीजे कुछ भी आएं आप उनके साथ हैं. वरना बच्चा कुछ भी करने से पहले ही हार की वजह से डर जाएगा.

​3. दूसरों से तुलना- 

अक्सर आपने देखा होगा कि कई माता-पिता अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से करते हैं. देखो पड़ोसी के कितने नंबर आए, वो कितना सफल है. इससे बच्चे में प्रेशर बन जाता है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि, आपको उसके छोटे-छोटे काम के लिए तारीफ करनी चाहिए. 

​​4. गलतियों पर बार-बार टोकना-

​जाने-अनजाने कई माता-पिता अपने बच्चों को छोटी-छोटी गलती पर बार-बार टोकते या डांट लगाते हैं. इससे बच्चा डर जाता है और वो कुछ भी नया करने से डरने लगता है.

​5. खुद बच्चे के फैसले लेना-

छोटे से लेकर बड़े तक ​बच्चे के हर छोटे-बड़े फैलने माता-पिता का लेना. बच्चों के लिए अच्छा नहीं है. आपको उनके ऊपर छोड़ देना चाहिए कि छोटे-छोटे फैसले वो खुद ले सकें.

Advertisement

Faqs | सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- sabse jyada poochhe jane wale sawal 

1. सवाल- क्या हर क्षेत्र में बेस्ट होने के लिए बच्चे पे दबाव बनाना सही? 

जवाब- नहीं आपको अपने बच्चे पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहिए. फिर चाहे वो उसकी पढ़ाई हो या कैरियर.

2. सवाल- क्या हर समय बच्चे को टोकना सही है?

जवाब- नहीं हर समय बच्चे को टोकने से बचना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से उसका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है.

3. सवाल- क्या बच्चे का हर समय स्क्रिन से चिपके रहना सही है?

जवाब- नहीं बच्चों को ज्यादा मोबाइल देने से बचना चाहिए. स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल उसे चिड़चिड़ा बना सकता है.

5. क्या पारिवारिक कलह बच्चे के दिमाग पर असर डालती है?

जवाब- हां बच्चों को पारिवारिक कलह से दूर रखना चाहिए. या घर का माहौल शांत रखें. क्योंकि इससे बच्चे की पढ़ाई और उसके दिमाग दोनों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पुराने टूथब्रश का ऐसा यूज़ पहले कभी नहीं देखा होगा आपने? किचन के लिए ऐसे बनाएं जादुई टूल

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report