- पपीते के पत्ते का रस हर्बल औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है.
- पपीता में तमाम पोषक तत्व होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करते हैं
- बुखार में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के काम आता है.
Papaya Leaves Benefits : पपीता खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. बता दें पपीता में तमाम पोषक तत्व (is papaya good for eyesight) होते हैं, जो हमारे डायजोस्टिव सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं. इसी के साथ ही कच्चा और पक्का दोनों तरह का तरह का पपीता खाने से आपकी सेहत को गजब के फायदे मिलते हैं. हालांकि फल ही नहीं, बल्कि पपीता के पेड़ पत्ते (benefits of papaya leaves) भी कमाल के औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. पपीता के पत्ते के जूस (how to use papaya leaves) निकालकर पीने से शरीर में नई जान आ सकती है. एक रिसर्च में सामने आया हैं कि इन पत्तों में कई ऐसे तत्व हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.
लगाते हैं फेयरनेस क्रीम तो हो जाएं सावधान, किडनी रोग का बढ़ सकता है खतरा, स्टडी में आया सामने
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक एशियाई देशों में कई बीमारियों के इलाज के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं आयुर्वेदिक समेत कई तरह की चिकित्सा प्रणालियों में पपीता के पत्तों को दवाओं के साथ मिलाकर हर्बल औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है. पपीता के पत्तों को लेकर अब तक कई रिसर्च सामने आ चुकी हैं, जिनमें इन पत्तों को एंटीडेंगू, एंटीडायबिटीक, न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटीइंफ्लेटरी प्रॉपर्टी से भरपूर माना गया हैं. पपीता के पत्तों का रस आयुर्वेदिक की सलाह से पीना चाहिए, क्योंकि कई रिसर्च में पाया गया है कि पपीते के पत्तों का अर्क शरीर के कुछ अंगों के लिए खतरनाक भी हो सकता है. इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या पपीते की पत्तियां प्लेटलेट काउंट बढ़ाती हैं | Does Papaya Leaves Increase Platelet Count
एक्सपर्ट मलेरिया और डेंगू के बुखार से राहत के लिए पपीते के पत्ते उबालकर सेवन करने की सलाह देते हैं. ऐसा माना जाता है कि पपीते की पत्तियों का अर्क बुखार से पीड़ित मरीजों में प्लेटलेट काउंट और व्हाइट व रेड ब्लड सेल्स को बढाने के लिए प्रभावी माना जाता है. पपीते के पत्तियों में पचास से अधिक जैव सक्रिय घटकों की पहचान की गई है और इसलिए यह विभिन्न मानव रोगों के उपचार में उपयोगी है. वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि पपीते के पत्तों में ग्लाइकोसाइड्स, फ्लेवोनोइड्स एल्कलॉइड्स, सैपोनिन्स, फेनोलिक यौगिक, अमीनो एसिड, लिपिड, कार्बोहाइड्रेट, एंजाइम, विटामिन और खनिजों की मात्रा होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं