Overthinking Side Effects: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि सुकून से बैठने का समय मिल ही नहीं पाता है. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों की वजह से हर समय एक स्ट्रेस रहता है. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो छोटी-छोटी बातों को बार-बार सोचते हैं जिसे ओवरथिंकिंग कहा जाता है. आज के समय में लोगों के बीच ये एक आम समस्या बन गई है. हालांकि वैसे तो ये आदत बिल्कुल आम लग सकती है, लेकिन धीरे-धीरे ये मेंटली और फिजिकली हेल्थ पर असर डालती है. कई लोग छोटी सी बातों को रातभर सोचते रहते हैं, जिस वजह से स्ट्रेस भी खूब होता है. आपको बता दें कि ज्यादा सोचना ना केवल आपके दिमाग को थका देता है बल्कि इसका असर आपके पूरे शरीर पर भी पड़ता है.
आइए जानते हैं ओवरथिंकिंग के 5 बड़े नुकसान, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान ( Overthinking Side Effects)
1. बालों का समय से पहले सफेद होना
लगातार सोचना और स्ट्र्रेस की वजह से आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को बढ़ा देती है. इसका असर बालों की जड़ों पर भी पड़ता है. इस वजह से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. यही वजह है कि आज के समय में अधिकतर लोग कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्या से जूझ रहे हैं.
2. नींद ना आने की समस्या
ओवरथिंकिंग का असर आपकी नींद पर भी पड़ता है. जब आपके दिमाग में कुछ चलता रहता है तो, आपका दिमाग शांत नहीं रह पाता है. व्यक्ति बार-बार एक ही बात सोचता रहता है. जिस वजह से समय से न सोने की वजह से नींद नहीं पूरी हो पाती है. इस वजह से शरीर थका हुआ और सुस्त महसूस करता है.
3. मेंटल हेल्थ पर बुरा असर
जब आप किसी बात तको लगातार सोचते रहते हैं तो इसकी वजह से एंग्जायटी और डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. लोग छोटी-छोटी बातों को सोचकर बड़ा बना देते हैं, जिसका असर उनके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है.
4. डिसीजन पॉवर कम होना
जब आप किसी बात के बारे में ज्यादा या हर वक्त सोचते रहते हैं तो ऐसे में फैसला लेना काफी मुश्किल हो जाता है. आप कंफ्यूज हो जाते हैं और ऑप्शंस में उलझ सकते हैं. जिसससे सेल्फकांफिडेंस भी कम होने लग सकता है.
5. फिजिकल हेल्थ पर असर
ओवरथिंकिंग सिर्फ आपके दिमाग तक ही सीमित नहीं रहती है. बल्कि इसकी वजह से सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकता है. लंबे समय से तनाव में रहने की वजह से शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात