ओपन किचन दिखता है बिखरा-बिखरा? ये आसान ट्रिक्स बदल देंगी पूरा लुक

Open Kitchen Ideas: ओपन किचन बिखरा हुआ दिखता है? इन आसान और असरदार ट्रिक्स से अपने किचन को बनाएं साफ, स्टाइलिश और ऑर्गेनाइज्ड.P

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Decor: ओपन किचन को ऐसे करें ऑर्गेनाइज, बढ़ जाएगी घर की सुंदरता. ( Image-AI)

Open Kitchen Design: इन दिनों घरों में लोग ओपन किचन बनवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, या यूं कहां जाएं कि ओपन किचन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ये दिखने में मॉडर्न होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी लगते हैं, लेकिन अगर आपने इनको सही से मैनेद नहीं किया तो ये आपके किचन को खराब भी दिखा सकते हैं . किचन में बिखरा हुआ सामान आपके किचन और लिविंग एरिया के पूरे लुक को खराब कर दिता है, क्योंकि इसमें किचन और लिविंग एरिया एक साथ जुड़े होते हैं. इसलिए आपके किचन का हल हर किसी को साफ नजर आता है. अगर आपका भी ओपन किचन हर समय फैला हुआ लगता है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रिक्स जो आपके किचन को बेहतर दिखाने में मदद कर सकती हैं. 

ओपन किचन को कैसे करें ऑर्गेनाइज 

कम सामान

किचन के लिए आपको एक बात जो जरूर ध्यान रखनी है वो है कम सामान और क्लीन लुक. किचन के प्लेटफॉर्म पर फालतू का सामान रखा हुआ होने से भी वो भरा हुआ लगता है. इसलिए किचन प्लेटफॉर्म पर जितना कम हो सके उतना ही सामान रखें. आपको जो चीजें हर रोज और कई बार इस्तेमाल के लिए चाहिए होती हैं उनको ही बाहर रखें. इसके अलावा सभी चीजों को कैबिनेट में स्टोर कर दें. इससे किचन ऑटोमैटिकली ऑर्गेनाइज्ड लगेगा.

Photo Credit: Pinterest

स्मार्ट स्टोरेज

दूसरी ट्रिक है स्मार्ट स्टोरेज का इस्तेमाल. अगर आपका किचन छोटा है और कैबिनेट कम है तो आपको इस्तेमाल करना है स्मार्ट स्टोरेज का. आजकल मार्केट में कई तरह के ऑर्गेनाइजर, ड्रॉअर डिवाइडर और हैंगिंग रैक मिलते हैं. आप इनको मंगाकर अपने छोटे-छोटे सामान को सही जगह पर रख सकते हैं. ये किचन को ऑर्गेनाइज रखेगा और जगह भी बचेगी.

Photo Credit: Pinterest

कलर थीम

इसके साथ ही अपने किचन को बेहतर बनाने में मदद करेंगी वहां कि किचन थीम. आप किचन का एक जैसा कलर थीम रखें. अगर आपके किचन में अलग-अलग रंगों के डिब्बे और बर्तन होंगे, तो वो देखने में बिखरे हुए और अजीब लगेंगे. इसलिए ट्राई करें कि स्टोरेज बॉक्स, जार और कंटेनर सभी एक कलर और डिजाइन के हों. इससे किचन का लुक काफी स्लीक और स्टाइलिश दिखेगा.

Advertisement

Photo Credit: Pinterest

डेली क्लीनिंक 

इसके साथ ही आपको अपने किचन को हर रोज साफ करने की आदत डालें. क्योंकि ओपन किचन में गंदगी छुपती नहीं है. इसलिए इसको हर रोज साफ करें. खाना बनाने के बाद तुरंत प्लेटफॉर्म साफ कर लें, बर्तन सिंक में जमा न होने दें. ये छोटी आदत आपके किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखेंगी.

ये भी पढ़ें: Home Decor: छोटा बेडरूम भी दिखेगा महल जैसा बड़ा, जानिए लग्जरी लुक के लिए ये आसान टिप्स

Photo Credit: Pinterest

डेकोरेशन 

इसके साथ ही आपको अपने किचन को अच्छे से डेकोर करना है. किचन में छोटे-छोटे पौधे, लाइट्स या कोई मिनिमल डेकोर आइटम लगाएं. ये किचन को खूबसूरत दिखाने में मदद करेगा.

Advertisement

आप इन आसान ट्रिक्स की मदद से आपके ओपन किचन को बेहतरीन दिखाने में मदद करेगा.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरा, विपक्ष के खिलाफ BJP ने निकाला आक्रोश मार्च | Lok Sabha