गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

प्याज का रस गंजापन दूर करने के लिए बहुत चर्चा में रहता है. ये बालों को मजबूत बनाने, नए बाल उगाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए बहुत असरदार है. यहां जानिए गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें?

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. आज के समय में हर तीसरा इंसान बाल के झड़ने से परेशान है. हालांकि, बालों को झड़ने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सैकड़ों उपाय और दावे किए जाते हैं. प्याज का रस भी गंजापन दूर करने के लिए बहुत चर्चा में रहता है. दरअसल, प्याज का रस आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और इसके लिए कोई ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसको लेकर दावा किया जाता है कि ये बालों को मजबूत बनाने, नए बाल उगाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए बहुत असरदार है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या सच में गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से कुछ होता है?

बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें?

एक प्याज को कद्दूकस करके उसका ताजा रस निकाल लें. इस रस को कॉटन बॉल या ड्रॉपर की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. 30-40 मिनट बाद अपने बालों को हल्के शैम्पू से धो लें. ऐसा करने से न केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है.

प्याज का रस और नारियल तेल

नारियल तेल और प्याज के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसे हल्का गर्म करें, फिर अपने सिर की त्वचा पर लगाएं और मालिश करें. इसके बाद इसे कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें. ये न केवल बालों की जड़ों को पोषण देता है, बल्कि दोमुंहे बालों को भी रोकता है और बालों को घना और हेल्दी बनाने में मदद करता है.

प्याज का रस और एलोवेरा जेल

प्याज के रस और एलोवेरा जेल बालों के लिए अच्छा रहता है. इससे सिर की स्किन को आराम मिलता है और रूसी कम होती है. सिर में इसे लगाने के 30 मिनट बाद बाल धो लें. इससे बाल घने और मुलायम बन सकते हैं. प्याज के रोगाणुरोधी गुण संक्रमण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा सिर की त्वचा की खुजली को कम करता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- घर की बालकनी और दीवार पर उगे पीपल के पेड़ को कैसे हटाएं? जानें नमक का घोल कैसे करेगा कमाल

यह भी पढ़ें:- गंदगी और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें? पोछे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

Advertisement

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
दुनिया भर में कश्मीर मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा पाकिस्तान: फारूक अब्दुल्ला
Topics mentioned in this article
Onion Juice
Onion Juice For Hair

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं