Navratri 2nd Day 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां ब्रह्माचरिणी का पसंदीदा रंग

Navratri 2nd Day 2026 Color: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा का विधान है. इस आर्टिकल में जानें इस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Navratri 2nd Day 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें?

​Navratri 2026 Special: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और चारों तरफ मां दुर्गा के जयकारों की गूंज है. आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा का विधान है. नवरात्रि के हर दिन का एक खास रंग होता है. तो चलिए जानते हैं मां ब्रह्माचरिणी को कौन सा रंग अतिप्रिय है. माना जाता है कि अगर आप दिन के हिसाब से कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ आप स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि मां भगवती की विशेष कृपा भी मिलती है. तो चलिए जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

​नवरात्रि 2026 का दूसरा दिन- मां ब्रह्माचारिणी-

​नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है. ​'ब्रह्माचारिणी' शब्द दो शब्दों से बना है - 'ब्रह्मा' जिसका अर्थ है तपस्या और 'चारिणी' जिसका अर्थ है आचरण करने वाली. यानी तपस्या का आचरण करने वाली देवी. मां ब्रह्माचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या की थी. इसीलिए इन्हें ज्ञान, तपस्या और शांत स्वभाव की देवी माना जाता है. इनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है.

​नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग है हरा-

​नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग 'हरा' है. इस दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. . मां ब्रह्माचारिणी का स्वभाव बहुत ही शांत और सौम्य है. 

कौन क्या पहनें-

महिलाएं- हरे रंग की साड़ी, सूट या अनारकली सूट पहन सकती हैं.

पुरुष- हरे रंग का कुर्ता, जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा या लिनन शर्ट पहन सकते हैं.

हरे रंग के मायने-

​हरा रंग जीवन में नई शुरुआत और विकास को दर्शाता है.

यह मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

सकारात्मक सोच और ऊर्जा को बढ़ाने का प्रतीक भी इस रंग को माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी को लगाएं इस चीज का भोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

Advertisement

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | क्या ईरान के बाद America के बम Pakistan पर बरसने वाले हैं?