सरसों का तेल या नारियल तेल? जानिए सर्दियों में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या लगाएं

सर्दियों में बालों और स्कैल्प में रूखापन, खुजली और फ्रिजीनेस की समस्या काफी ज्यादा आम है. ऐसे में अधिकतर लोग बालों में तेल लगाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बालों में लगाने के लिए कौन सा तेल सही रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सर्दियों में बालों में कौन सा तेल लगाएं?
Photo Credit: NDTV

सर्दियों के मौसम ने दस्तक देदी है और इसी के साथ कई तरह की समस्याएं भी शुरु हो जाती हैं. इस दौरान बालों और स्कैल्प में रूखापन, खुजली और फ्रिजीनेस की समस्या काफी ज्यादा आम है. ऐसे में जब बाल बेजान और उलझे हुए लगने लगते हैं या स्कैल्प सूखा महसूस होने लगता है, तो अधिकतर घरों में सबसे पहला उपाय तेल लगाना ही माना जाता है. कई लोग हल्का गर्म तेल लेकर सिर की अच्छी तरह मालिश करते हैं. ऐसे में कई लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ नारियल का तेल लगाना पसंद करते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों तेल में ज्यादा फायदेमंद कौन सा तेल होता है और कब कौन सा तेल लगाना चाहिए.

कौन सा तेल है फायदेमंद?

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार साल 2003 में जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में पब्लिश एक रिसर्च में नारियल तेल, सनफ्लॉवर ऑयल और मिनरल ऑयल को कंपेयर किया गया. इस स्टडी में पाया गया कि नारियल तेल ही ऐसा तेल था, जिसने हेल्दी और डैमेज्ड दोनों तरह के बालों में प्रोटीन की कमी को काफी हद तक कम किया. रिसर्चर्स के अनुसार नारियल तेल की खास बात ये है कि ये बालों के अंदर तक पहुंच सकता है. इसका कण आकार छोटा होता है, इसलिए ये बालों की अंदरूनी लेयर तक आसानी से पहुंचकर उन्हें पोषण देने में मदद करता है. वहीं, मिनरल ऑयल बालों के अंदर नहीं पहुंच पाता और सूरजमुखी का तेल भी अपनी बनावट के कारण बालों में गहराई तक नहीं जा पाता. इसी के कारण बालों में प्रोटीन की कमी नहीं होती और बाल भी कम टूटते हैं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे फेस वॉश छोड़िए, चावल और मुलेठी से बनाएं नेचुरल फेस क्लीनर, जानें तरीका

सरसों का तेल बालों पर क्या असर डालता है?

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी में 2022 में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, सरसों का तेल बालों में फंगल इंफेक्शन के खतरे को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, इस मामले में नारियल तेल और आंवला तेल को ज्यादा प्रभावी पाया गया. अगर स्कैल्प में ड्रायनेस की वजह से हल्की फ्लेकिंग हो रही है, तो सरसों का तेल कुछ राहत दे सकता है. लेकिन ये साबित नहीं हुआ है कि सरसों का तेल डैंड्रफ का इलाज कर सकता है.

Advertisement

आखिर सर्दियों में कौन सा तेल इस्तेमाल करें?

अगर बाल रूखे या डैमेज हैं तो बाल धोने से पहले बालों की लंबाई पर नारियल तेल लगाना सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है. वहीं, अगर स्कैल्प ड्राय है और आपको सरसों का तेल पसंद है तो पहले पैच टेस्ट करें और फिर थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल लगाएं. इसके अलावा अगर स्कैल्प ऑयली है या स्किन सेंसिटिव है तो तेल न लगाकर सिर्फ बालों के सिरों पर कंडीशनर लगाना भी काफी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: झाइयों और चेहरे के कालेपन से हैं परेशान? अपराजिता के फूल से बनाएं ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुड़-कुमकुम की मेहंदी कैसे बनाएं? इसे लगाने से हाथों पर आता है खूबसूरत लाल रंग, जानें बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
वो एक Video Call और धोनी का IPL से संन्यास, हुआ क्या था?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Haircare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं