Skincare Timing Guide: आजकल स्किनकेयर सिर्फ ब्यूटी रूटीन नहीं, बल्कि सेल्फ-केयर का हिस्सा बन चुका है. लेकिन, सच कहें तो इतने सारे सीरम, एसिड और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के बीच सही रूटीन बनाना आसान नहीं है. क्या सुबह रेटिनॉल लगाना चाहिए? क्या सैलिसिलिक एसिड दिन में सुरक्षित है? क्या विटामिन C सिर्फ मॉर्निंग के लिए है? इन्हीं सवालों को आसान भाषा में समझाया है डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वरैच ने. उनका कहना है कि स्किनकेयर की सबसे बेसिक समझ यह होनी चाहिए कि कौन सा प्रोडक्ट सुबह लगाना है और कौन सा रात में. सही समय पर सही एक्टिव का इस्तेमाल आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए कब कौन सा प्रोडक्ट लगाएं? | When to Apply Which Product for Glowing Skin?
1. रेटिनोल सिर्फ रात के लिए
रेटिनोल एंटी-एजिंग का स्टार इंग्रीडिएंट माना जाता है. यह फाइन लाइंस कम करता है और स्किन सेल टर्नओवर बढ़ाता है. लेकिन, यह फोटोसेंसिटिव होता है, यानी धूप में इसकी प्रभावशीलता कम हो सकती है और त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो सकती है. इसलिए रेटिनॉल को हमेशा रात में लगाएं और दिन में सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करें.
Add image caption here
2. हाईऐल्युरोनिक एसिड कभी भी लगाएं
हाईऐल्युरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेट रखने का बेहतरीन तरीका है. यह नमी को लॉक करता है और त्वचा को प्लंप लुक देता है. अच्छी बात यह है कि यह फोटोसेंसिटिव नहीं है और धूप से कोई नुकसान नहीं बढ़ाता. आप इसे सुबह और रात—दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. ग्लाइकोलिक एसिड, सावधानी जरूरी
ग्लाइकोलिक एसिड एक अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) है जो त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करता है. इससे स्किन स्मूद और ब्राइट दिखती है. हालांकि इसे दिन में भी लगाया जा सकता है, लेकिन यह त्वचा को UV किरणों के प्रति संवेदनशील बना सकता है. इसलिए इसे रात में लगाना बेहतर है. अगर दिन में लगाएं, तो हाई SPF सनस्क्रीन जरूरी है.
4. सैलिसिलिक एसिड दिन और रात दोनों
सैलिसिलिक एसिड खासतौर पर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए फायदेमंद है. यह पोर्स को साफ करता है और ब्रेकआउट कम करता है. यह धूप में खराब नहीं होता, यानी दिन में भी लगाया जा सकता है. लेकिन ,एक्सपर्ट के अनुसार यह त्वचा को UV किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है. इसलिए दिन में इस्तेमाल करने पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.
5. नियासिनमाइड ऑल-टाइम सेफ
नियासिनमाइड स्किन बैरियर को मजबूत करता है, रेडनेस कम करता है और पोर्स की अपीयरेंस घटाता है. यह स्थिर इंग्रीडिएंट है और सूरज की रोशनी से प्रभावित नहीं होता. आप इसे सुबह और रात दोनों समय आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
6. विटामिन सी सुबह का हीरो
विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. यह फ्री रैडिकल्स से बचाव करता है और सनस्क्रीन की प्रभावशीलता बढ़ाता है. इसे सुबह लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह स्किन को दिनभर प्रदूषण और धूप से बचाने में मदद करता है.
सही टाइमिंग और कंसिस्टेंसी जरूरी:
स्किनकेयर में महंगे प्रोडक्ट से ज्यादा जरूरी है सही समय और रेगुलेरिटी.
- सुबह: क्लींजर, विटामिन सी, हायल्यूरोनिक एसिड, सनस्क्रीन
- रात: क्लींजर, रेटिनॉल या ग्लाइकोलिक/सैलिसिलिक एसिड (जरूरत अनुसार), मॉइस्चराइजर