मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं? बिना डिशवॉश और साबुन के बर्तन चमकाने का आसान तरीका

अगर आप भी हर साल इस्तेमाल किए हुए दीयों को फेंक देते हैं, तो इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है. इन पुराने मिट्टी के दीयों से एक ऐसा घरेलू क्लीनिंग पाउडर तैयार कर सकते हैं जो बर्तन साफ करने के लिए बहुत अच्छा हो सकता है. यहां जानिए मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बर्तन चमकाने का आसान तरीका

दीवाली का त्योहार चले गया है और सभी के घर में मिट्टी के दीये जरूर बचे हुए होंगे. ज्यादातर लोग इन दीयों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप भी हर साल इस्तेमाल किए हुए दीयों को फेंक देते हैं, तो इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान चीजों की मदद से इन पुराने मिट्टी के दीयों से एक ऐसा घरेलू क्लीनिंग पाउडर तैयार कर सकते हैं जो बर्तन साफ करने के लिए बहुत अच्छा हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं?

दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @thefoodiegirl_1000 नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में पुराने मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने के लिए पाउडर बनाने का आसान तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए आप इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीयों को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद उन्हें पूरी तरह सूखने दें. जब दीये सूख जाएं, तो उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब इन टुकड़ों को सिलबट्टे या किसी भारी चीज की मदद से बारीक पीस लें. मिट्टी जितनी बारीक होगी, उतना ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

अब इस पीसे हुए मिश्रण को एक बारीक छन्नी से छान लें. इससे बड़े कण अलग हो जाएंगे और आपके पास एक महीन मिट्टी का पाउडर बच जाएगा. यही पाउडर इस घरेलू क्लीनर का काम करेगा. अब इस छने हुए पाउडर में 1 चम्मच सर्फ या वॉशिंग पाउडर और 1 चम्मच नमक मिलाएं और तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. तैयार मिश्रण को किसी सूखे और साफ डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

जब भी आपको पीतल, तांबे या बर्तन साफ करने हों, तब इस मिश्रण की थोड़ी मात्रा निकाल लें. इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को बर्तन पर लगाकर नरम हाथों से रगड़ें. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इससे बर्तनों की जमी हुई मैल और धुंधलापन कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:- तौलियां धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं? तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
श्योपुर में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए बरसाए पत्थर
Topics mentioned in this article
Kitchen Tips
Cleaning Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं