नींबू पानी बनाते समय सबसे यही गलती होती है, जानें सही तरीका

Lemonade Making Mistakes: गर्मियों के मौसम में नींबू पानी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे बनाने का सही तरीका क्या है. अगर नहीं, तो इस आर्किटल को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
​Indian Shikanji: स्वाद और सेहत वाला नींबू पानी कैसे बनाएं. (AI Generated Image)

How To Make Perfect Lemon Water: नींबू पानी जिसे हम 'शिकंजी' भी कहते हैं, गर्मियों के मौसम में भारत के हर घर में बनने वाला सबसे कॉमन ड्रिंक है. थकान मिटानी हो या मेहमानों का स्वागत करना हो, नींबू पानी हमेशा पहली पसंद होता है. ​लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट या सड़क किनारे मिलने वाली शिकंजी का स्वाद घर वाली शिकंजी से अलग क्यों होता है? दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग नींबू पानी बनाते समय एक ऐसी गलती करते हैं, जिससे इसका स्वाद और इसके फायदे दोनों कम हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है वो गलती. 

​सबसे बड़ी गलती जो हम अक्सर करते हैं- (​Common Mistakes Making Lemonade)

  • ​ज्यादातर लोग क्या करते हैं? एक गिलास में ठंडा पानी लेते हैं, उसमें चीनी डालते हैं और फिर नींबू निचोड़ देते हैं. बस, यही सबसे बड़ी गलती है.
  • ठंडे पानी में चीनी बहुत देर से घुलती है.
  • जब तक आप उसे घोलते हैं, पानी का तापमान बढ़ जाता है.
  • हम सिर्फ रस का इस्तेमाल करते हैं, जबकि नींबू के असली तेल और खुशबू उसके छिलके में होते हैं.

​परफेक्ट नींबू पानी बनाने का सही तरीका- 

​​1. चीनी का घोल- 

​सबसे पहले थोड़े से गुनगुने पानी में चीनी को पूरी तरह घोल लें. इससे एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा. ठंडे पानी में सीधी चीनी डालने की गलती कभी न करें.

​2. नींबू को रोल करें-

​नींबू निचोड़ने से पहले उसे अपनी हथेली से स्लैब पर थोड़ा रगड़ें या रोल करें. ऐसा करने से नींबू के अंदर के फाइबर टूट जाते हैं और रस ज्यादा निकलता है.

​3. छिलके का इस्तेमाल- 

​नींबू को आधा काटने से पहले, उसके ऊपर के पीले हिस्से को थोड़ा कद्दूकस (grate) कर लें. इस 'लेमन जेस्ट' को पानी में डालें. इसकी खुशबू आपके ड्रिंक को ताजगी से भर देगी. ध्यान रहे, सफेद हिस्से को कद्दूकस न करें, वरना स्वाद कड़वा हो जाएगा.

Advertisement

​4. काला नमक और भुना जीरा-

​सिर्फ सफेद नमक से वो बात नहीं आती. नींबू पानी में हमेशा थोड़ा काला नमक और तवे पर भुना हुआ जीरा पाउडर डालें.  

​5. पुदीने का टच-

​पुदीने की 4-5 पत्तियों को हाथ से मसलकर पानी में डालें. इससे ड्रिंक में एक नेचुरल कूलिंग इफेक्ट आता है.

ये भी पढ़ें- हर बार परफेक्ट चाय क्यों नहीं बनती? चाय बनाने में पानी नहीं, टाइमिंग तय करती है स्वाद​

Advertisement

क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma