Menstruation Facts : महिलाओं में हर महीने आने वाले पीरियड्स एक नेचुरल प्रॉसेस है, हालांकि, इसके बारें में कई तरह की गलतफहमियां भी हैं. कुछ तरह के मिथ पर हम आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं, इसलिए हर किसी को पीरियड्स (Periods) से जुड़े कुछ सच (Facts) जान लेने चाहिए. ऐसा मानना है कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून (Blood) शरीर की गंदगी होती है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए डॉक्टर्स (expert advice) से जान लेते हैं...
Happiness tips : 40 की उम्र के बाद महिलाएं ऐसी रखें अपनी रूटीन, रहेंगी हमेशा खुश
क्या पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून गंदा होता है
मासिक धर्म (Menstruation) का खून अशुद्ध नहीं होता है. ये शरीर के दूसरे हिस्से से निकलने वाले खून की तरह ही होता है. पीरियड्स वाले ब्लड नॉर्मल ब्लड जैसे ही हैं, इन्हें बीमारी या अछूत नहीं माना जाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीरियड्स ब्लड का महत्व
पीरियड्स के ब्लड महिलाओं की ओवरी की लेयर पर बनते हैं और 28 दिन में बनने के बाद टूटकर बाहर आ जाते हैं. पीरियड एक महिला की फर्टीलिटी साइकिल को बताता है और इससे पता चलता है कि महिला की सेहत कैसी है.
पीरियड्स ब्लड को गंदा क्यों माना जाता है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स के दौरान नमी होने से महिलाओं में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पुराने समय में बीमारी और इंफेक्शन से बचाने के लिए महिलाओं से घर के काम नहीं कराए जाते थे और उन्हें किचन-पूजाघर में नहीं भेजा जाता था. तब महिलाओं को 5 दिन अच्छी तरह आराम देने के लिए कई नियम बनाए गए थे, ताकि उनकी बॉडी को सही तरह से रेस्ट मिल सके.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं