Mahashivratri 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Mahashivratri 2026 Vrat: इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. भोलेनाथ के इस खास दिन में क्या खाएं और क्या नहीं. अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं.

Mahashivratri 2026 Vrat Niyam: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. भोलेनाथ के बहुत से भक्त व्रत करते हैं, पूजा-अर्चना करके महादेव को प्रसन्न करते हैं. मान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर ही महादेव (Lord Shiva) और माता पार्वती का विवाह हुआ था. माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादीशुदा लोगों को अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है. अगर आप भी इस बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं.

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं- (What to eat during Mahashivratri fast)

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान कुछ भक्त पूरा दिन शिव की आराधना करते हैं और निराहार रहते हैं, कुछ भक्त फलों का सेवन करते हैं. इस व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं. शरीर को कमजोरी से बचाने के लिए और पूरे दिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप फल, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं. 

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं- (What not to eat during Mahashivratri fast)

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत को बहुत ही पवित्र माना जाता है. इसलिए इस दिन मांसाहार और भारी भोजन खाने की मनाही होती है. शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. शिवरात्रि व्रत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को रखने से बचना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Sunscreen Myths and Facts: क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाने से होती है विटामिन डी की कमी?, जानें सच और मिथक

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
VIDEO: सड़क पर बिलख-बिलख कर रोई छात्रा, 1 साल की मेहनत बर्बाद