मच्छरों को भगाने के लिए ट्राई करें ये DIY नुस्खे, बिना किसी मशीन या अगरबत्ती के छू मंतर हो जाएंगे...

DIY Mosquito Repellent: मच्छरों से बचने के लिए बाजार में कई तरह के मशीन और अगरबत्तियां मिलती हैं लेकिन, आप बिना केमिकल और जहरीले उत्पाद के मच्छरों को दूर रखने के लिए घर पर ही कुछ आसान नुस्खा ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
DIY Mosquito Repellent: मच्छरों को भगाने के लिए ट्राई करें ये DIY नुस्खे.

DIY Mosquito Repellent Recipes: गर्मी आते ही घर में मच्छरों की एंट्री भी शुरू हो जाती है. शाम को दरवाजे-खिड़कियां खुले रहते हैं, जिससे ताजी हवा के साथ मच्छर भी एंट्री कर लेते हैं. मच्छर के काटने से मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां होती हैं, जो हर साल इस मौसम में हजारों लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं. मच्छरों से बचने के लिए बाजार में कई तरह के मशीन और अगरबत्तियां मिलती हैं लेकिन अगर आप बिना केमिकल और जहरीले उत्पाद के मच्छरों को दूर रखना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ आसान नुस्खा ट्राई कर सकते हैं.  आइए पांच आसान और कारगर तरीकों को जानें, जिन्हें घर पर तैयार कर सकते हैं. 

घर के लिए DIY मच्छर भगाने का नुस्खे- (DIY Mosquito Repellent Recipes for the Home)

1. सिट्रोनेला-नींबू स्प्रे

सिट्रोनेला-नींबू का मिश्रण आपकी गंध को छुपाता है जिससे मच्छर दूर रहते हैं. इसे तैयार करने के लिए 2 नींबू लें,. 10 बूंद सिट्रोनेला तेल, 5 बूंद पुदीना तेल, 2 चम्मच सिरका और 1 गिलास पानी डालें. इसे एक स्प्रे बोतल में डालें. अच्छी तरह से हिलाएं. हर 3-4 घंटे में त्वचा या पर्दों पर स्प्रे करें. यह जल्दी सूख जाता है और चिपचिपा नहीं लगता.

2. नीम-नारियल तेल बाम-

नीम की कड़वाहट मच्छरों को काटने से रोकती है. इसे नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट भी बनी रहती है. इसे आप अपनी स्किन पर लगाएं, तो मच्छर दूर रहेंगे. तैयार करने के लिए एक चौथाई कप नीम का तेल और एक चौथाई कप नारियल का तेल गरम करें. तब तक चलाते रहें जब तक यह अच्छी तरह पिघल न जाए. इसे एक छोटे बर्तन में ठंडा होने दें. त्वचा पर इसकी पतली परत लगाएं. या कमरे में खुशबू फैलाने के लिए एक बत्ती भिगो कर रख दें. 

Photo Credit: Canva मच्छर भगाने के लिए नीम नारियल तेल से बनाएं बाम.

3. लहसुन-अदरक स्प्रे-

लहसुन का एलिसिन और अदरक की तीखी महक, मच्छरों से भरे बरामदों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बनाते हैं. लहसुन की 5 कलियों और 2 इंच अदरक को कूट लें, 2 कप पानी में 15 मिनट तक उबालें, छान लें, ठंडा करें और एक बोतल में भर लें. इसे दरवाज़ों, खिड़कियों पर स्प्रे करें. स्किन पर भी लगा सकते हैं, इसके लिए इसे और पतला कर सकते हैं. इसकी महक हमें महसूस नहीं होती, लेकिन यह 24 घंटे तक कीड़ों को दूर रखता है.

Advertisement

4. एप्पल साइडर-पुदीना मिस्ट-

इसे लगाने से स्किन पर एक महक आती है, जिससे मच्छर आपसे दूर रहते हैं. पुदीना स्किन को ठंडक भी देता है. एक बोतल में 1 कप एप्पल साइडर विनेगर, 1 कप पानी और पुदीने के तेल की 15 बूंदें मिलाएं. बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और अपने कपड़ों या चादरों पर स्प्रे करें. नहाने के बाद भी इसकी महक कई घंटों तक बनी रहती है और यह त्वचा पर चिपचिपा भी महसूस नहीं होता.

5. तुलसी-लौंग का पॉट-

तुलसी और लौंग की महक मच्छरों को भ्रमित कर देती है, जिससे वे वहां से उड़ जाते हैं. तुलसी की 20 पत्तियों और 12 लौंग को कूट लें, उन्हें 1 कप गर्म पानी में 20 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर छानकर एक कटोरी में निकाल लें और पंखे के पास रख दें. इसकी महक को और तेज करने के लिए इसमें हींग की एक बूंद भी मिला सकते हैं. इस मिश्रण को हर शाम बदल दें. यह आपके घर को ताजा और कीड़ों से मुक्त रखता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 35 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा फौलादी, बस नूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए इन टिप्स को करें फॉलो

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Mojtaba Khamenei Vs Donald Trump, ईरान-अमेरिका जंग के 14वें दिन क्या-क्या हुआ?