खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल को फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं शानदार Egg Pot, देखें आसान तरीका

DIY Egg Pot: क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. क्योंकि इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DIY Egg Pot: कोल्ड ड्रिंक की बोतल से अंडे रखने का स्टैंड कैसे बनाएं.

How To Reuse Cold Drink Plastic Bottle: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में कोल्ड ड्रिंक की बोतल देखने को मिलने लगती हैं. क्योंकि बाहर की तपन को कम करने और  शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए हममें से ज्यादातर लोग इनका सेवन करना पसंद करते हैं. क्या आपके घर में भी कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बोतलें पड़ी हैं? जिन्हें बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. क्योंकि आज हम आपको इनका एक ऐसा देसी जुगाड़ बता रहे हैं जिससे, एक बढ़िया 'Egg Pot' यानी अंडे रखने वाला स्टैंड बना सकते हैं. हाल ही में हमें इंस्टाग्राम पर 5.min.crafts पर एक वीडियो मिला, जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे आप आसानी से इसे बना सकते हैं.

प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है. ऐसे में अगर हम इसे दोबारा इस्तेमाल (Reuse) कर लें, तो यह धरती के लिए एक छोटा सा लेकिन बड़ा योगदान साबित हो सकता है.  

​कैसे बनाएं प्लास्टिक की बोतल से अंडे रखने वाला स्टैंड- (Egg Pot Step-by-Step)

​​​वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले आपको बोतल के ऊपरी हिस्से को काट लेना है. 

इन कटे हिस्से से बोतल का ढक्कन अलग नहीं करना है बल्कि, इसमें ग्लू का लगाएं. 

ग्लू लगाने के बाद इसे एक बड़ी टोकरी या बड़ा स्टोरेज बॉक्स में ढक्कन वाले सिरे से एक-एक करके चिपका दें.

अब आपको इसके ऊपर एक-एक करके अंडा रखना है. इसे आप फ्रिज में या कहीं भी बिना टेंशन के रख सकते हैं.

इससे अंडे फूटने और खराब होने से बचे रहेंगे.

Photo Credit: istock खाली प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल आप घर की सजावट के लिए कर सकते हैं.

बोतलों का अन्य इस्तेमाल-

1. सजावट के लिए- 

आप इन बोतलों को सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे सुंदर बनाने के लिए आप एक्रिलिक कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो इस पर छोटे-छोटे फूल बना दें या इसे किसी कार्टून का लुक दे दें. 

Advertisement

​2. प्लांट पॉट- 

इसे प्लांट पॉट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप अंडे नहीं रखना चाहते, तो यह छोटा सा पॉट छोटे पौधों के लिए बेस्ट है. बस नीचे की तरफ एक छोटा सा छेद कर दें ताकि पानी निकल सके. 

ये भी पढ़ें- किडनी को नेचुरल तरीके से साफ करने के लिए इन 5 ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन

Advertisement

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

Featured Video Of The Day
BIG BREAKING | 'युद्ध के पहले घंटे में सब खत्म किया' ईरान पर Trump का बड़ा दावा | Iran Israel War