विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2017

महिलाओं में पेन किलर मेडिसिन का असर होता है कम, जानिए क्‍या है वजह

Also Read in
महिलाओं में पेन किलर मेडिसिन का असर होता है कम, जानिए क्‍या है वजह
नई दिल्‍ली: एक शोध में पता चला है कि महिलाओं में दर्द निवारक दवाएं यानि पेन किलर मेडिसिन का असर कम होता है. दर्द निवारक के महिलाओं में कम प्रभावी होने की वजह यह है कि पुरुष की तुलना में महिला के दिमाग की इम्यून कोशिकाएं ज्यादा सक्रियता होती हैं और वे दर्द महसूस कराती रहती हैं. इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'न्यूरोसाइंस' में किया गया है.

दिमाग की इम्यून प्रतिरोधी कोशिकाएं 'माइक्रोग्लिया' को जब महिलाओं में निष्क्रिय कर दिया जाता है तो दर्द निवारक के स्तर में सुधार हो जाता है और दर्द राहत स्तर पुरुषों के समान हो जाता है.
शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि माइक्रोग्लिया पुरुषों की तुलना में ये महिलाओं के दिमाग के हिस्सों में ज्यादा सक्रिय होते हैं. गंभीर व पुराने दर्द के इलाज के लिए मारफीन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह दवा अक्सर महिलाओं में कम प्रभावी होती है.

अमेरिका के जार्जिया स्टेट विश्वविद्यालय की हिलेरी डोयले ने कहा कि वास्तव में नैदानिक और पूर्व नैदानिक दोनों शोध रिपोर्टो में पाया गया कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में समान दर्द से राहत के लिए करीब दोगुना मारफीन की जरूरत पड़ती है.

डोयले ने कहा कि हमारे शोधकर्ता दल ने इस घटना की जांच के लिए दिमाग में लिंगभेद के अंतर की संभावित जांच की है. (एजेंसियों से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Painkillers, Painkillers Effect, Women, Painkillers Women, पेनकिलर, पेनकिलर दवाएं, दर्द निवारक दवाएं, दर्द निवारक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com