किचन की टाइल्स पर जमी चिकनाई नहीं हट रही? ये 2 चीजें मिनटों में करेंगी साफ

​Natural Kitchen Cleaners: खाना बनाते समय में अक्सर तड़के के छींटे किचन की टाइल्स पर पड़ जाते हैं. अगर समय रहते इन्हें साफ न किया जाए, तो ये चिपचिपे हो जाते हैं जिसके, चलते इन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इन दाग को झटपट साफ करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स अपनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
​Kitchen Cleaning Tips: किचन की गंदी टाइल्स कैसे साफ करें. (AI Generated Image)

How To Remove Grease From Kitchen Tiles: किचन घर का वो हिस्सा है जहां से पूरे परिवार की सेहत और स्वाद जुड़ा होता है. इसलिए हमेशा इस जगह को साफ-सुधरा रखना चाहिए.  लेकिन, क्या आपने कभी गौर किया है कि खाना बनाते-बनाते आपके किचन की दीवारों और टाइल्स का क्या हाल हो जाता है? तड़के का धुआं और तेल के छींटे धीरे-धीरे टाइल्स पर एक ऐसी जिद्दी परत जमा देते हैं, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है.  अक्सर हम महंगे से महंगे क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, पर वो चिपचिपाहट जाने का नाम ही नहीं लेती. अगर आप भी रगड़-रगड़ कर थक चुके हैं, तो घबराइए मत. इन 2 चीजों के इस्तेमाल से झटपट साफ करें दाग.

 किचन की टाइल्स पर जमी चिपचिपाहट हटाने के 2 आसान घरेलू उपाय

चिपचिपे टाइल्स को साफ करने के घरेलू तरीके- (Home remedies to clean sticky tiles)

​1. बेकिंग सोडा और सिरका- 

​सफाई की बात हो और बेकिंग सोडा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. बेकिंग सोडा सिर्फ केक फुलाने के काम नहीं आता, बल्कि यह एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट भी है. जब इसके साथ सफेद सिरका (Vinegar) मिलता है, तो यह बड़े से बड़े जिद्दी दाग को खत्म कर देता है. 

​कैसे करें इस्तेमाल-​ एक कटोरी में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगह पर अच्छे से लगा दें. अगर चिकनाई ज्यादा पुरानी है, तो इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक स्प्रे बोतल में सिरका भरें और सोडा लगे हुए हिस्से पर छिड़कें. आप देखेंगे कि वहां झाग बनने लगा है. यही झाग गंदगी को ढीला करता है. ​पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से इसे हल्का सा रगड़ें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें. टाइल्स बिल्कुल नई जैसी चमक उठेंगी.

​2. नींबू और नमक- 

​अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो फिक्र न करें. किचन में रखा नींबू और नमक भी कमाल कर सकते हैं. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड तेल और चिकनाई को काटने का काम करता है, जबकि नमक स्क्रब की तरह काम करता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल- ​एक नींबू को आधा काट लें. ​कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़कें.
​इसे सीधे टाइल्स पर रगड़ना शुरू करें. कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी में डूबे हुए कपड़े से टाइल्स साफ कर दें. इसकी खुशबू से न सिर्फ किचन महक उठेगा, बल्कि बैक्टीरिया का भी सफाया हो जाएगा.

FAQS-

किचन की टाइल्स पर चिकनाई क्यों जम जाती है?
खाना बनाते समय तेल के छींटे और भाप से टाइल्स पर चिपचिपी परत जम जाती है.

Advertisement

क्या घरेलू उपाय टाइल्स साफ करने में असरदार होते हैं?
हाँ, नींबू, नमक, बेकिंग सोडा और सिरका जैसी चीजें चिकनाई हटाने में मदद करती हैं.

कितनी बार किचन टाइल्स साफ करनी चाहिए?
हफ्ते में कम से कम एक बार टाइल्स पोंछना बेहतर होता है.

ये भी पढ़ें-  वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालें? 99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती 

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Donald Trump का कब्जा!