Karwa Chauth Jhumka Designs: करवा चौथ पर पहनें ये ट्रेंडी झुमके, फेस्टिक लुक में लग जाएंगे चार-चांद, देखिए लेटेस्ट-यूनिक डिजाइन्स

आप इस करवा चौथ पर अपने फेस्टिव लुक में चार-चांद लगाने के लिए लेटेस्ट और यूनिक झुमका डिजाइनों को ट्राई कर सकती हैं. आइए देखते हैं कुछ ट्रेंडी झुमका डिजाइन्स जो आपको बहुत पसंद आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवा चौथ के लिए लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स
Photo Credit: Pinterest

Latest Karwa Chauth Jhumka Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं खूबसूरत साड़ी, लहंगा और पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को खास बनाती हैं. ऐसे में झुमके एक ऐसी ज्वेलरी है, जो किसी भी एथनिक आउटफिट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं. अगर आप इस करवा चौथ पर अपने फेस्टिव लुक में चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो लेटेस्ट और यूनिक झुमका डिजाइनों को ट्राई कर सकती हैं. आइए देखते हैं कुछ ट्रेंडी झुमका डिजाइन्स, जो आपके लुक को और भी शानदार बना देंगे.

लोटस स्टाइल झुमके

Photo Credit: Pinterest

फेस्टिव लुक में एलिगेंस और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए लोटस स्टाइल झुमके शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. स्टोन वर्क से सजे ये झूमके लुक में खास चमक जोड़ते हैं. वहीं नीचे लगे छोटे-छोटे घुंघरू इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं, जिससे आपका करवा चौथ लूक निखरकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: नारियल तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल...चेहरे पर कौन सा तेल लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट से जानें

मोर डिजाइन झुमके

Photo Credit: Pinterest

करवा चौथ पर रॉयल और आकर्षक के लिए मोर डिजाइन वाले झुमके ट्राई कर सकती हैं. खूबसूरत नक्काशी और चमकदार फिनिश वाले ये झुमके साड़ी और लहंगे दोनों के साथ शानदार लगते हैं. नीचे लगे नाजुक झुमके इनकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं, जिससे आपका फेस्टिव लुक बेहद खास नजर आता है.

Advertisement

ओवल डिजाइन झुमके

Photo Credit: Pinterest

कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो ओवल डिजाइन वाले झुमके आप चुन सकती हैं. इनका यूनिक शेप इन्हें बाकी झूमकों से अलग बनाता है. सादगी और एलिगेंस से भरपूर ये झुमके आपके करवा चौथ लुक को खास और आकर्षक बनाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हाथों पर चाहिए गाढ़ी मेहंदी का रंग... घर पर चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से बनाएं पेस्ट? जानें वायरल नुस्खा

Advertisement

फ्लोरल झुमका डिजाइन

Photo Credit: Pinterest

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप फ्लोरल डिजाइन वाले झुमके चुन सकती हैं. फूलों का खूबसूरत डिजाइन और सुनहरे रंग के गोल झुमके आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं. छोटे-छोटे घुंघरू और बारीक डिटेलिंग इन्हें और आकर्षक बनाती है, जिससे आपका फेस्टिव लूक मॉडर्न मन जाता है.

गोल्ड फिलिग्री झुमके

Photo Credit: Pinterest

आप ऐसा झुमका चाहती हैं जिसके साथ ज्यादा एक्सेसरी पहनने की जरूरत न पड़े, तो बारीक फिलिग्री वर्क वाले गोल्ड झुमके आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. इनका खूबसूरत डिजाइन आपके लुक को रॉयल और विंटेज टच देता है. वहीं स्टॉन की डिटेलिंग और हल्की शाइन इन्हें और भी खास बनाती है, जिससे ये साड़ी, सूट और लहंगे जैसे एथनिक आउटफिट्स के साथ शानदार लगते हैं.

अम्ब्रेला स्टाइल झुमके

अगर आप करवा चौथ पर बोल्ड और यूनिक लुक चाहती हैं, तो अम्ब्रेला स्टाइल झुमके अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. फुलों के बारीक डिजाइन से सजे ये झुमके बहुत खूबसूरत लगते हैं. इनकी खासियत नीचे लगा बड़ा घुंघरू होता है, जो इन्हें रॉयल और एलीगेंट लुक देता है.

यह भी पढ़ें: बालों की बढ़ेगी ग्रोथ और हेयरलॉस होगा कम... अमृता अरोड़ा ने शेयर किया मां का बनाया DIY हेयर ऑयल

Advertisement

यह भी पढ़ें: चेहरे से पिंपल के भूरे निशानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

Featured Video Of The Day
Kachehri: विपक्ष की रैली पर BJP की काउंटर स्ट्राइक!
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth 2026
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं