Best Summer Destinations in India: घूमने-फिरने के शौकीन लोग हर महीने कहीं न कहीं का ट्रिप प्लान कर ही लेते हैं. किसी को पहाड़ पसंद हैं तो किसी को नदियों को बहते देखने का शौक है तो कोई समुंदर की लहर में सुकून खोजता है. आप भी घूमना-फिरना पसंद करते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि साल का कौन सा महीना देश के किस हिस्से में घूमने के लिए परफेक्ट हैं. अगर आप सही महीने में सही जगह घूमते हैं तो ही आप इसका पूरा मजा ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि किस महीने में आपको देश के किस हिस्से में जाना चाहिए
किस महीने में कहां घूमें | Which Places to Visit in Which Month in India?
जनवरी:
साल के पहले महीने यानी जनवरी के महीने में आप जयपुर जाएं. इसे पिंक सिटी भी कहते हैं और जनवरी में यहां का मौसम भी गुलाबी होता है. ये शहर अपने ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है.
फरवरी:
फरवरी के महीने में आप राजस्थान के उदयपुर जा सकते हैं. इसे झीलों का शहर कहते हैं. ये खूबसूरत झीलों, भव्य महल और अरावली पहाड़ियों से घिरे नेचुरल ब्यूटी के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
मार्च:
मार्च के महीने में आप उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी जाएं. बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी आपको एक अलग ही अनुभव देती है. यहां आप काशी विश्वनाथ के दर्शन करें, गंगा आरती देखें. इसके अलावा संकट मोचन मंदिर, दुर्गा कुंड, मां अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर जरूर जाएं.
अप्रैल:
अप्रैल के महीने में आप दक्षिण भारत के राज्य केरल जाएं. गर्मियों में भीड़-भाड़ से दूर शांत छुट्टियां बिताने के लिए ये परफेक्ट जगह है. यहां आप मुन्नार जैसे ठंडे हिल स्टेशन में कम बजट में छुट्टियों का मजा ले सकते हैं. अप्रैल हाउसबोट की सवारी करने का सबसे अच्छा समय है.
मई:
मई के महीने में आप तवांग जाएं. मई का महीना तवांग में काफी चहल-पहल भरा होता है क्योंकि तापमान अपेक्षाकृत अधिक होता है, प्रकृति हरी-भरी होती है.
जून:
जून का महीना स्पिटी वैली जाने के लिए सही समय है. सर्दियों की तुलना में जून स्पिटी वैली जाने के लिए सही माना जाता है. इस वक्त मौसम सुहाना रहता है और प्रकृति की सुंदरता अपने चरम पर होती है.
जुलाई:
जुलाई का महीना उत्तरखंड के पहाड़ी स्थलों पर जाने के लिए परफेक्ट है
अगस्त:
अगस्त के महीने में लोनावाला का ट्रिप प्लान करें. बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है. मानसून के दौरान यहां हरी-भरी पहाड़ियां और बहते झरने देखने को मिलते हैं.
सितंबर:
सितंबर में अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली में घूमने जाएं. बारिश में यहां की घाटी बेहद खूबसूरत दिखती है.
अक्टूबर:
अक्टूबर का महीना ऋषिकेश घूमने के लिए शानदार है. इस वक्त अधिक गर्मी भी नहीं होती न ही सर्दी होती है. हिमालय के तलहटी में स्थित योग नगरी ऋषिकेश आध्यात्मिक स्थल होने के साथ ही एडवेंचरस गेम्स के लिए भी जाना जाता है. पहाड़ों के बीच से निकलती नदियां और खूबसूरत नजारे आपका दिल छू लेंगे
नवंबर:
नवंबर में कर्नाटक के हम्पी जा सकते हैं. तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित ये जगह 14वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था. हंपी अपने प्राचीन खंडहरों और मंदिर वास्तुकला के लिए मशहूर है.
दिसंबर:
गोवा जाना है तो दिसंबर बेहतरीन समय है. इस समय में वहां कई तरह के आयोजन भी होते हैं और नए साल का जश्न भी आप यहां माना सकते हैं.