ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं कच्चा दूध? ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानिए लगाने का सही तरीका और जरूरी टिप्स

कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड एक माइल्ड AHA है, जो स्किन की ऊपरी लेयर पर जमी डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इसे चेहरे पर कैसे लगाना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?
Photo Credit: NDTV

Kacha Dudh Chehre Par Lagane Se Kya Hota Hai: कच्चा दूध हमारे घरों में सिर्फ खाने-पीने की चीज नहीं रहा, बल्कि लंबे समय से ब्यूटी केयर का भी हिस्सा रहा है. दादी-नानी के नुस्खों में दूध से चेहरे की सफाई, सॉफ्टनेस और नेचुरल ग्लो पाने के कई तरीके मिलते हैं. आज जब लोग नेचुरल स्किनकेयर और क्लीन ब्यूटी की तरफ फिर से लौट रहे हैं, तो कच्चे दूध का इस्तेमाल भी चर्चा में है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाया जा सकता है और इसको इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने दी है.

दूध क्यों है फायदेमंद?

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड एक माइल्ड AHA है, जो स्किन की ऊपरी लेयर पर जमी डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, दूध में प्रोटीन और फैट्स होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और आरामदायक महसूस कराने में मददगार होते हैं. इसी कारण दूध से क्लींजिंग करने के बाद चेहरा कुछ समय के लिए स्मूद और फ्रेश दिखाई दे सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार अगर इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो, 15 दिन में चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है.

कच्चा दूध चेहरे पर कैसे लगाएं?

सबसे आसान तरीका है कि पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद थोड़ी मात्रा में ताजा कच्चा दूध कॉटन पैड की मदद से पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे करीब 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. शुरुआत में इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार अगर स्किन बहुत ड्राई है, तो दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर एक सिंपल नॉरिशिंग फेस पैक भी बनाया जा सकता है. वहीं, नॉर्मल स्किन पर केवल दूध को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे लगाते समय त्वचा को जोरों से रगड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड अपना असर धीरे-धीरे दिखाता है.

Advertisement

कच्चे दूध की खासियत यह है कि ये आसानी से घर में उपलब्ध होता है और इसके लिए किसी हार्ड ब्यूटी रूटीन की जरूरत नहीं पड़ती. यही कारण है कि भारत में ये पारंपरिक ब्यूटी केयर का एक लोकप्रिय हिस्सा रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि नेचुरल होने का मतलब ये नहीं है कि हर चीज हर स्किन टाइप को सूट करेगी. अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है या पहले से किसी तरह की जलन या परेशानी है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. दूध हमेशा ताजा और साफ होना चाहिए और इसे चेहरे पर रातभर लगाकर छोड़ने की भी जरूरत नहीं है.

Advertisement

ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा के अनुसार उनके लिए ब्यूटी का मतलब सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना नहीं है. घर में मौजूद साधारण चीजों को सही तरीके और सही जानकारी के साथ इस्तेमाल करना भी स्मार्ट स्किनकेयर का हिस्सा है. कच्चा दूध इसका एक बेहतरीन उदाहरण है, जो सरल, आसानी से उपलब्ध और भारतीय ब्यूटी परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: हेयर एक्‍सपर्ट जावेद ने कहा कंघी करते ही बालों का लग जाता है ढेर, तो ये 5 तरीके आजमाइए, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

यह भी पढ़ें: लंदन फैशन वीक में छाया 'आदर्श बालक', बचपन की यादों से सजा रनवे

Featured Video Of The Day
जमुई, समस्‍तीपुर और अब मधेपुरा में युवती से बेशर्मी का VIDEO वायरल
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Glowing Skin
Raw Milk