ट्रैवलिंग के दौरान रख लिया इन बातों का ख्याल तो सेहत नहीं होगी खराब, डॉक्टर ने शेयर किए टिप्स 

Tips To Stay Healthy While Travelling: अगर सफर के दौरान खानपान का ध्यान ना रखा जाए तो सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में सेहत खराब ना हो इसके लिए डॉक्टर की बताई कुछ बातें जान लेना जरूरी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Travelling Hacks: सफर के दौरान रहना है फिट तो जान लें ये बातें. 

Travel: व्यक्ति घर पर होता है तो सेहत का पूरा-पूरा ध्यान रखता है. क्या खाया जा रहा है और क्या नहीं इसका ख्याल रखा जाता है. लेकिन, ट्रिप पर निकलते ही डाइट पीछे छूट जाती है. क्या खाना है क्या नहीं यह तो कोई सोचता नहीं, क्या मिल सकता है इसी पर सबका ध्यान जाता है. ऐसे में अगर खानपान (Diet) का ख्याल ना रखा जाए तो सेहत खराब होते देर नहीं लगती है. इसीलिए डॉक्टर की सलाह है कि सफर के दौरान खानपान में किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए नहीं तो सेहत को नुकसान हो सकता है. कार्डियोलजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि ट्रैवलिंग (Travelling) के दौरान किस तरह सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है और बीमार पड़ने से किस तरह बच सकते हैं. 

मॉनसून में इन 5 जगहों की सैर पर निकल सकते हैं आप, बारिश में झमाझम भीगते हुए ले सकते हैं बरसात का मजा

ट्रैवलिंग के दौरान इस तरह रखें सेहत का ख्याल 

  • डॉक्टर का कहना है कि ट्रैवलिंग के दौरान माइंडफुल ईटिंग करनी चाहिए. इस तरह ना खाएं जैसे कि यह आपका आखिरी दिन हो. स्मॉल पोर्शन में खाएं और हर एक बाइट का लुत्फ उठाएं. 
  • मेयोनीज खाने के बजाय हम्मस, दही या फिर मस्टर्ड और फल वगैरह खाएं. इनसे सेहत भी ठीक रहती है. 
  • बिना स्किन के वाइट मीट खाएं. आप चाहे तो ग्रेवी या क्रीम सॉस स्किप कर सकते हैं. 
  • अगर डिजर्ट खाने का मन है तो बादाम या नारियल के दूध से बना जेलाटो खाया जा सकता है. 
  • फ्राइड फूड्स खाने के बजाय ग्रिल्ड या स्टीम्ड किए गए फूड्स खाएं. इनमें ग्रीस कम होता है. 
  • अपने मील्स को शेयर करें, बातें करें, खुद को हाइड्रेटेड रखें, लोकल फूड्स खाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें. 
इन बेसिक बातों का भी रखें ध्यान
  • अपने साथ ट्रैवल हेल्थ पैक लेकर जाएं. इस किट में उन सभी चीजों को शामिल करें जिनकी आपको बीमार पड़ने पर जरूरत पड़ सकती है. 
  • ट्रिप पर खाने-पीने पर बहुत ज्यादा कंट्रोल नहीं किया जाता है. इसीलिए ट्रिप से पहले के एक हफ्ते में अपने खानपान का ध्यान रखें. ट्रिप पर जाने से पहले और ट्रिप (Trip) से आने के बाद बाहर का खाना एकदम कम कर दें या कुछ दिन जंक फूड खाने से परहेज करें. 
  • हाइजीन का खासतौर से ध्यान रखें. कई बार कुछ नया खाना-पीना देखने की एक्साइटमेंट में व्यक्ति हाइजीन देखना भूल जाता है और बीमार पड़ जाता है. इस तरह की कोई गलती ना करें. 
  • अपने साथ सैनिटाइजर जरूर लेकर जाएं. जहां पर भी आपको कुछ खाना-पीना हो और हाथ धोने की जगह ना मिले तो हाथों को सैनिटाइज कर लें. 
  • धूल से होने वाली एलर्जी के लिए तैयार रहें. जहां पर धूल-मिट्टी ज्यादा हो वहां पर नाक और मुंह को ढककर जाएं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
War Breaking: Iran Israel War में 3 और युद्धपोत उतारेगा US 2500 Marines के साथ Hormuz पर बड़ा मोर्चा
Topics mentioned in this article