1 साल में 1 लाख रुपये कैसे जोड़ें, लाइफस्टाइल के ये छोटे बदलाव दिलाएंगे नया iPhone

Ek Saal Me Ek Lakh Kaise Bachaye: 1 लाख का आंकड़ा सुनने में बड़ा लग सकता है. लेकिन अगर आप इसे दिनों में बांट दें तो यह सिर्फ 275 रुपये रोज की बचत है. आपको कोई बैंक नहीं लूटना है और न ही अपनी खुशियों का गला घोंटना है. बस अपनी डेली लाइफस्टाइल में कुछ स्मार्ट और छोटे बदलाव करने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Ek Saal Me Ek Lakh Kaise Bachaye.

Ek Saal Me Ek Lakh Kaise Bachaye: अगर आप पिछले कई साल से नया iPhone लेने का सपना देख रहे हैं. लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा. तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं. बहुत से लोग अच्छा कमाते हैं लेकिन महीने के आखिर तक बैंक बैलेंस 'गोल' हो जाता है. अगर आप EMI के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते और खुद की बचत से अपना मनपसंद गैजेट या कोई भी महंगी चीज खरीदना चाहते हैं. तो यह प्लान आपके लिए है.

इस अप्रैल से ही अपना 'iPhone Fund' शुरू करें. आपको कोई बैंक नहीं लूटना है और न ही अपनी खुशियों का गला घोंटना है. बस अपनी डेली लाइफस्टाइल में कुछ स्मार्ट और छोटे बदलाव करने हैं.

आपके छोटे खर्च जो जेब खाली कर रहे हैं

आज के दौर में पैसा कमाना जितना जरूरी है. उसे बचाना उतना ही बड़ा टास्क. जरा अपने इन खर्चों पर गौर कीजिए-  

  1. बाहर का खाना: हफ्ते में 3 दिन भी बाहर का खाना या ऑनलाइन ऑर्डर मतलब कम से कम 1200 रुपये हफ्ता और महीने के करीब 4800 रुपये.
  2. कैजुअल शॉपिंग: सेल देखकर बिना जरूरत के 500-1000 रुपये के कपड़े या गैजेट्स लेना. महीने में यह खर्च आसानी से 3000 रुपये पार कर जाता है.
  3. महंगी कैब: ऑफिस जाने के लिए रोज कैब लेना अगर एक तरफ का 200 रुपये भी है. तो महीने का खर्च 8400 रुपये तक बैठता है.

Also Read: Tuesday Blues: मंगलवार को ही क्यों आने लगती है Friday वाली Feeling, क्यों थक जाता है दिमाग?

Advertisement

1 लाख का मिशन: ऐसे करें शुरुआत

1 लाख का आंकड़ा सुनने में बड़ा लग सकता है. लेकिन अगर आप इसे दिनों में बांट दें तो यह सिर्फ 275 रुपये रोज की बचत है. जी हां. सिर्फ एक पिज्जा या कैब की राइड छोड़कर आप साल के अंत में एक लाख के मालिक बन सकते हैं.

गैर जरूरी सब्सक्रिप्शन और खर्चों पर ब्रेक

हम अक्सर उन एप्स या सर्विसेज के लिए पैसे देते रहते हैं जिनका हम इस्तेमाल भी नहीं करते. 

  • सबसे पहले उन OTT या एप्स के सब्सक्रिप्शन बंद करें जिन्हें आप नहीं देखते. 
  • बाहर खाने की लिमिट तय करें. महीने में 4 बार से ज्यादा बाहर न खाएं.
  • ऑनलाइन सेल के 'FOMO' (Fear of Missing Out) से बचें. कोई भी चीज खरीदने से पहले 48 घंटे इंतज़ार करें. अगर तब भी लगे कि वह जरूरी है. तभी खरीदें.

Also Read: बैंगलोर की लड़की का 25000 मंथली खर्च सुन चौंके लोग, जानिए कैसे बचाएं हर महीने हजारों रुपये

Advertisement

डेली रूटीन में लाएं ये स्मार्ट बदलाव

  1. कैब को कहें बाय : अगर मुमकिन हो तो हफ्ते में 3 दिन मेट्रो या बस का इस्तेमाल करें. इससे आप महीने के हजारों रुपये बचा सकते हैं.
  2. पानी की बोतल साथ रखें : बाहर बार बार 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदना फिजूलखर्ची है. अपनी बोतल साथ रखें.
  3. घर की कॉफी : महंगी कैफे वाली कॉफी की जगह घर की कॉफी या ऑफिस की चाय पिएं. यह छोटी सी दिखने वाली बचत साल भर में बड़ी रकम बनती है.
  4. लंच लेकर चलें : बाहर का खाना भी आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ता है. हमें अंदाजा नहीं लगता लेकिन 50 रुपये के च‍िप्‍स या 100 रपुये का बर्गर या फिर 180 रुपये की थाली अगर आप महीने में 15 से 20 बार खा रहे हैं तो यह आपकी जेब पर कम से कम 6000 से 7000 रुपये का अत‍िर‍िक्‍त बोझ है. तो बेहतर होगा कि आप घर से खाना लेकर चलें यह आपकी शार‍ीर‍िक सेहत और जेब की सेहत दोनों के लिए अच्‍छा है.

इन छोटे बदलावों से उसे रोज के 200 से 300 रुपये बचने लगे. तो टारगेट तो आपका यहीं पूरा हो जाता है. क्‍योंकि जैसा कि हमने आपसे कहा आपको रोज के 275 रुपये ही बचाने हैं और आप 365 दिन में लखपति बन सकते हैं.    

“फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि छोटी सेविंग्स लंबे समय में बड़ा फर्क लाती हैं.”

पैसों को सही जगह 'Park' करें

बचाया हुआ पैसा अगर मेन अकाउंट में रहेगा तो खर्च हो जाएगा. इसलिए- 

  • एक अलग सेविंग्स अकाउंट खुलवाएं और उसे 'iPhone Fund' का नाम दें. 
  • महीने की सैलरी आते ही सबसे पहले अपनी बचत की रकम उस अकाउंट में ट्रांसफर कर दें. 
  • आप चाहें तो एक RD (Recurring Deposit) शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको ब्याज भी मिलेगा और पैसा सुरक्षित भी रहेगा.

पुराने सामान से कमाएं एक्स्ट्रा कैश

हम सबके पास पुराना फोन. हेडफोन या ऐसे कपड़े होते हैं जो हम इस्तेमाल नहीं करते. इन्हें OLX या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बेच दें. इससे जो भी 5-10 हजार रुपये मिलेंगे. उन्हें सीधे अपनी सेविंग्स में डाल दें. यह आपके 1 लाख के लक्ष्य को और जल्दी पूरा करने में मदद करेगा.

लाइफस्टाइल में बदलाव ही है असली बचत

पार्टी और क्लबिंग की जगह कभी कभी घर पर दोस्तों को बुलाएं. बिजली और पानी की बचत करें ताकि महीने के बिल कम आएं. याद रखिए. अमीर वह नहीं जो ज्यादा कमाता है. बल्कि वह है जो सही जगह बचाकर सही जगह खर्च करता है.

आज से ही इन छोटे बदलावों को अपनाएं और अगले साल आपके हाथ में आपका ब्रांड न्यू iPhone होगा. 

Featured Video Of The Day
Noida Protest News: Noida बवाल के पीछे किसका हाथ? LIVE छिड़ गया सियासी संग्राम! | Meenakshi Kandwal