DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम

आज हम आपको पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से ऐसी चीजों को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो घर में बहुत काम आएंगी. साथ में इनसे आपके पैसे भी बचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्लास्टिक की बोतलों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Plastic Bottles: घर में पानी, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे सामान की खाली प्लास्टिक बोतलें अक्सर जमा होती रहती हैं. इस्तेमाल के बाद इन्हें ज्यादातर लोग बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं बोतलों को दोबारा काम में लाया जा सकता है. पुरानी प्लास्टिक बोतलों से घर की जरूरत की कई छोटी-बड़ी चीजें तैयार की जा सकती हैं. इससे बेकार सामान का दोबारा इस्तेमाल तो होगा ही, साथ ही नई चीजें खरीदने पर होने वाला खर्च भी बच सकता है. आइए जानते हैं खाली प्लास्टिक बोतलों से बनने वाले कुछ आसान और उपयोगी DIY आइडियाज. इसकी जानकारी @homeactivitieswithrajesh नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

1. छोटा ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बनाएं

इसके लिए दो प्लास्टिक बोतलों के ऊपरी हिस्से को काटकर उनके ढक्कन बंद कर दें और दोनों हिस्सों को आपस में चिपका लें. इसके बाद किनारों को थोड़ा सजाकर एक छोटा बॉक्स तैयार कर सकते हैं. इसमें अंगूठियां, चेन, इयररिंग्स और छोटी एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं. खास बात ये है कि सफर के दौरान भी ये काफी काम आता है.

2. झाड़ू को मजबूत बनाने की ट्रिक

बोतल के निचले हिस्से को काटकर झाड़ू के ऊपर चढ़ा दें. फिर हल्की गर्मी देकर प्लास्टिक को झाड़ू के चारों ओर सेट कर दें. इससे झाड़ू की सींकें बाहर नहीं निकलेंगी और झाड़ू लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेगी.

3. बाथरूम के लिए साबुन होल्डर

किसी बड़े प्लास्टिक कंटेनर को काटकर उसमें छोटे-छोटे छेद बना लें. ऊपर की तरफ एक हुक लगाने की जगह बनाएं. ये एक शानदार साबुन होल्डर बन जाता है, जिसमें पानी जमा नहीं होता और साबुन जल्दी खराब भी नहीं होता.

Advertisement

4. बोतल के ढक्कनों से बनाएं ग्लास कोस्टर

एक जैसे सात ढक्कनों को गोल आकार में आपस में चिपका दें. बीच में एक ढक्कन और उसके चारों ओर बाकी छह ढक्कन लगाएं. तैयार कोस्टर पर चाय, कॉफी या पानी का गिलास रखा जा सकता है, जिससे टेबल पर दाग नहीं पड़ते. इसे आप अपने अनुसार सजा भी सकते हैं.

5. डेस्क ऑर्गेनाइजर बनाएं

दो सेम शेप की प्लास्टिक बोतलों के ऊपरी हिस्से काटकर गत्ते की मदद से उन्हें जोड़ दें. रंग और सजावट करने के बाद ये एक सुंदर ऑर्गेनाइजर बन जाता है. इसमें पेन, पेंसिल, कैंची या बाकी स्टेशनरी रखी जा सकती है. 

Advertisement

6. पॉलीथिन बैग स्टोरेज ऑर्गेनाइजर

एक बड़ी प्लास्टिक बोतल के ऊपर और नीचे हिस्से में कट लगाकर उसे हैंगिंग ऑर्गेनाइजर की तरह तैयार करेंं. ऊपर से पॉलीथिन बैग डालें और जरूरत पड़ने पर नीचे से आसानी से निकालें. इससे किचन में बिखरे बैग एक जगह रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका

यह भी पढ़ें: पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर से पर्दे बनाने के 5 DIY आइडिया, जिनसे घर को मिलेगा नया लुक

Featured Video Of The Day
SIR विवाद के बीच जस्टिस भुइयां का बड़ा बयान, ‘वोट से वंचित करना मनमाना’
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks