DIY Old Diya: फेंकिए मत पुराने दिये, ऐसे कर लें दोबारा इस्तेमाल, लोहे के बर्तनों की सफाई में आएंगे काम

कुछ आसान हैक्स की मदद से इन दीयों को दोबारा यूज में लाया जा सकता है. खास बात ये है कि इन पुराने दीयों का इस्तेमाल लोहे के तवे, कढ़ाई और बाकी बर्तनों को साफ करने में भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने दीयों को कैसे इस्तेमाल करें?
Photo Credit: NDTV

Purane Diyo se Kya Karen: दिवाली का त्योहार बीत गया है और इस पर्व के बाद अधिकतर घरों में कई मिट्टी के दीये बच जाते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी सफाई और कुछ आसान उपायों की मदद से इन दीयों को दोबारा यूज में लाया जा सकता है. खास बात ये है कि इन पुराने दीयों का इस्तेमाल लोहे के तवे, कढ़ाई और बाकी बर्तनों को साफ करने में भी किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको पुराने दियों को फिर से इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इस हैक की मदद से आपके बर्तनों की सफाई का काम भी आसान हो जाएगा. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @BaljinderFoodLink नाम के चैनल से दी गई है.

सबसे पहले दीयों की करें सफाई

पुराने दीयों में बची हुई बत्ती निकाल दें. इसके बाद हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट या सर्फ मिलाएं और दीयों को 2-3 मिनट के लिए इसमें भिगो दें. इससे उन पर लगा तेल और गंदगी आसानी से निकल जाएगा. फिर साफ पानी से धोकर 5 से 7 मिनट धूप में सुखा लें.

यह भी पढ़ें: कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश? इन 5 लक्षणों को देखते ही ले आएं नया ब्रश

बचे हुए साबुन से तैयार करें क्लीनिंग दीया

घर में बर्तन धोने वाला साबुन कई बार छोटे-छोटे टुकड़ों में बच जाता है. इन बचे हुए टूकड़ों को इकट्ठा करके दीये में भर दें और अच्छी तरह दबाकर सेट कर लें. इसके बाद इसे धूप में सुखा दें. ये दीया बाद में सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

मिट्टी और रेत का करें इस्तेमाल

एक बर्तन में साफ मिट्टी, थोड़ी रेत और थोड़ा सा सर्फ मिलाकर मिश्रण तैयार करें. अब इस मिश्रण को दीये मेंं भर दें और ऊपर से अच्छी तरह दबा दें. सूखने के बाद यह भी बर्तनों की सफाई के लिए काफी मददगार बन जाता है.

सर्फ और बेकिंग पाउडर का मिश्रण

दो चम्मच सर्फ और दो चम्मच बेकिंग पाउडर को मिलाएं. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. अब इसे दीये में भरकर धूप में सुखा दें. तैयार होने के बाद ये भी एक शानदार क्लीनिंग ब्लॉक की तरह काम करेगा.

Advertisement

लोहे के बर्तनों को ऐसे करें साफ

लोहे का तवा या कढ़ाई हल्का गर्म कर लें और उस पर थोड़ा पानी छिड़क दें. अब तैयार किए गए दीये की मदद सेे बर्तन को रगड़ें. बीच-बीच में पानी डालते रहें. इससे जमी हुई कालिख और गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है. काम पूरा होने के बाद दीये को साफ करके दोबारा रख दें, ताकि उसे कई बार इस्तेमाल किया जा सके.

यह भी पढ़ें: एयर फिल्टर को कैसे साफ करें? जानिए एयर प्यूरीफायर को साफ करने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें

Featured Video Of The Day
'2047 की डेडलाइन पर काम कर रहा भारत', दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं