शीशे की तरह चमकेगी स्किन, घर पर बनाएं नेचुरल कोलेजन जैल, हर कोई पूछेगा सुंदरता का राज

Natural Collagen: आप यंग दिखें और स्किन पर झुर्रियां और स्किन लूज ना हो इसके लिए जरूरी होता है आपके शरीर में कोलेजन का सही मात्रा में होना जो बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगता है. आज हम आपको बताएंगे नेचुरल कोलेजन जैल को घर पर बनाने का आसान तरीका, जो आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर तैयार करें नेचुरल कोलेजन जेल.

Natural Collagen: आजकल मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ज्यादा होते हैं, जो कभी-कभी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घरेलू चीजों से बना जैल आपकी त्वचा को धीरे-धीरे पोषण देता है और उसे हेल्दी, सॉफ्ट और चमकदार बनाता है. 

घर पर कैसे बनाएं कोलेजन जैल 

इस होममेड कोलेजन जैल को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस कुछ आसान और नेचुरल चीजें जैसे लौंग का पानी, एलोवेरा जेल, अलसी (फ्लेक्ससीड) का जेल, शहद, गुलाब जल, विटामिन ई और बादाम का तेल. ये सभी चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. एलोवेरा जहां स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, वहीं फ्लेक्ससीड जैल स्किन की टाइटनिंग और इलास्टिसिटी को बेहतर करता है. शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल ताजगी देता है.

ये भी पढ़ें: बैंबू एक्सट्रैक्ट से लेकर मुलेठी तक: ये 4 नेचुरल चीजें बढ़ाएंगी स्किन का कोलेजन, आज से ही अपनाएं रूटीन में

कैसे करें तैयार 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्लेक्ससीड को उबालकर उसका जैल तैयार कर लें. फिर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जैल मिलाएं. इसके बाद उसमें कुछ बूंदें लौंग के पानी की, एक चम्मच गुलाब जल, थोड़ा सा शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल और कुछ बूंदें बादाम तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपका नेचुरल कोलेजन जैल तैयार है.

कैसे करें अप्लाई 

इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें. उसके बाद इस जैल की थोड़ी सी मात्रा लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाना काफी है. नियमित इस्तेमाल से यह जैल आपकी स्किन को अंदर से पोषण देता है, फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है.

Advertisement

इस जेल की खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है. हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. यदि कोई स्किन प्रॉब्लम हो तो संबंधित डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट