ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

घर में मौजूद साधारण चीजों से स्किन की सफाई, टैनिंग कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने का मदद मिलती है. यहां जानिए ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं और घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं?

शादी से पहले हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और चमकदार दिखे. शादी से पहले दुल्हन निखार पाने के लिए बॉडी पॉलिश करवाती है, जिसके पार्लर वाले बहुत पैसे लेते हैं. लेकिन आज भी कई घरों में प्री-ब्राइडल स्किन केयर के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इसे घर में मौजूद साधारण चीजों जैसे बेसन, मलाई, हल्दी, दूध, नींबू और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है. ये स्किन की सफाई करने, टैनिंग कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं और घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका.

ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @VartikaAnand नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देसी उबटन बनाने का तरीका बताया गया है. इसे बनाने के लिए एक बड़ी चम्मच बेसन, एक बड़ी चम्मच आटा, चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच मलाई, थोड़ा दूध, कुछ बूंदें नींबू का रस और 1 से 2 चम्मच सरसों का तेल लिया है. हालांकि, कई लोग इसमें थोड़ा चंदन पाउडर भी मिलाते हैं ताकि खुशबू और निखार बढ़ सके.

स्किन की सफाई

इस पेस्ट को तैयार करने के बाद शरीर पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इसे त्वचा पर कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें. बेसन और आटा त्वचा की सतह पर जमा धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करते हैं. वहीं, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. मलाई और दूध त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं. नींबू का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इससे कुछ लोगों की त्वचा में जलन या इरिटेशन हो सकती है. बेहतर होगा कि इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें और संवेदनशील त्वचा पर नींबू लगाने से बचें.

घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

इस बॉडी पॉलिश से शरीर की हल्की बॉडी मसाज करें. इससे स्किन को और अधिक रिलैक्स महसूस होता है. मसाज से ब्लड स्कुलेशन अच्छा होता है. इसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं. ये स्क्रब की तरह काम करती है और स्किन को स्मूद महसूस कराती है. इसे चेहरे और गर्दन पर भी लगाया जा सकता है, लेकिन चेहरे पर लगाने से पहले हल्का पैच चेक जरूर करें, क्योंकि हर किसी स्किन एक जैसी नहीं होती और किसी को कुछ चीजें सूट नहीं करती.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

Advertisement

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
सिर्फ अवैध साम्राज्य को गिराने का हथियार नहीं, यूपी का बुलडोजर अब देश का ब्रांड... CM योगी
Topics mentioned in this article
Bridal Skin Care
Body Polishing At Home

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं