DIY Bangles: कचरे में न फेंकिए प्लास्टिक की बोतलें, घर पर ऐसे बना लें सूंदर सी चूड़ियां, बिना खर्च के बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

अगर आपके यहां भी प्लास्टिक की पुरानी बोतलें हैं तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. आप थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी की मदद से घर पर ही चूड़ियां तैयार कर सकती हैं. ये न देखने में खूबसूरत हैं बल्कि इसमें खर्चा भी नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्लास्टिक की बोतलों से चूड़ियां कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

How to Make DIY Bangles: हर महिला को महंगी और डिजाइनर चूड़ियां पहनना बहुत ज्यादा पसंद होता है. चूड़ियां पूरे आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं. लेकिन हर बार नई चूड़ियां खरीदना पॉसिबल नहीं हो पाता है. ऐसे में अगर आप भी यूनिक और खूबसूरत बैंगल्स पहनने की शौकीन हैं तो इन्हें आप प्लास्टिक की बोतल से तैयार कर सकती हैं. अधिकतर लोग इन बोतल को कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन ये काफी काम में आ सकती हैं. आज हम आपको प्लास्टिक कीी बोतल से चूड़ियां बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये DIY ट्रिक न सिर्फ आसान है, बल्कि तैयार होने के बाद ये कंगन बिल्कुल बाजार से खरीदे गए कंगनों जैसे दिखते हैं.

जरूरी चीजें

  • बिना स्क्रैच वाली प्लास्टिक की बोतल
  • फैब्रिक पेंट
  • पतले ब्रश

कैसे बनाएं चूड़ियां?

सबसे पहले बोतल के बीच वाले सीधे हिस्से को काटकर अलग कर लें और स्टीकर हटा देंं. इसके बाद लगभग एक इंच चौड़ी गोल पट्टियां काट लें. आप चाहें तो अलग-अलग चौड़ाई की पट्टियां भी तैयार कर सकती हैं. फिर चूड़ियों को स्मूद फिनिशिंग दें. इसके बाद चूड़ियों को सजाने के लिए फैब्रिक पेंट याा प्लास्टिक पर इस्तेमाल होने वाले रंगों का इस्तेमाल करें. आप मल्टीकलर डिजाइन बना सकती हैं क्योंकि ये लगभग हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं. पेंट सूखने के बाद इयर बड या पतले ब्रश कीी मदद से छोटे-छोटे डॉट्स और डिजाइन बनाएं. इससे आपकी चूड़ियां बनकर तैयार हो जाएंगी.

क्यों खास है ये चूड़ियां?

प्लास्टिक की बोतलों से बनी ये चूड़ियां वजन में बहुत हल्की होते हैं और डेली वियर में भी आसानी से पहने जा सकती हैं. साथ ही इसमेंं बिना खर्च के हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है. इसकेे अलावा इससे पुराने सामान का क्रिएटिव यूज भी हो जाता हैै. 

यह भी पढ़ें: बिना धोए गंदे कारपेट की सफाई कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका, एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी धूल-मिट्टी

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाथरूम की स्‍टील बाल्टी कैसे साफ करें? खारे पानी के दाग हटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है

यह भी पढ़ें: बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? खारे पानी के दाग कैसे हटाएं प्लास्टिक के पटले से

Advertisement
Featured Video Of The Day
Anant Singh JDU News: अनंत सिंह JDU से आउट, समर्थकों ने की आतिशबाजी | Breaking News
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Hacks

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं