102 साल की महिला ने बताया लंबी उम्र जीने का सीक्रेट, बस ये काम रोजाना करती हैं, अपनी लाइफ से सीखें हैं कई लेसंस

How To Live Longer Life: लंबी उम्र हर कोई पाना चाहता है. अगर आप भी चाहते हैं तो इस महिला की बताई गई बस इन बातों को अपनी लाइफ में शामिल कर लें.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Long Life Secrets: लंबी उम्र जीने का ये है तरीका.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हर कोई स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीना चाहता है.
  • अब मिल गया लंबी जिंदगी जीने का सीक्रेट.
  • अमेरिका की पर्ल ने बताया लंबी जिंदगी जीने का क्या है तरीका.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।

Long Life Secrets: लंबी उम्र (long life) की चाहत किसे नहीं होती. हर कोई स्वस्थ और लंबी (how to live longer healthy) जिंदगी जीना चाहता है. लेकिन आज के समय में ऐसे कई वजह है जिसकी वजह से लोगों की लाइफ स्पैन छोटी हो गई है. इसी बीच अमेरिका में रह रही 102 वर्ष की पर्ल ने लंबी जिंदगी जीने का तरीका (way to live a longer life) बता दिया है. पर्ल का जन्म 1921 में क्यूबा में हुआ था. 1947 में उन्होंने शादी की और अमेरिका में रहने लगी. उन्होंने लाइफ से बहुत से लेसंस सीखे हैं और यहां साझा किया है. तो चलिए जानते हैं लंबी उम्र जीने का राज.

लंबी उम्र जीने का ये है तरीका | Secret To Live A Long Life

पॉजिटिव सोच है जरूरी 

पर्स का मानना है की दिमाग बहुत शक्तिशाली होता है.अगर आप पॉजिटिव सोचेंगे तो आप पॉजिटिव कर पाएंगे और एक खुशहाल जिंदगी जिएंगे. जिसका सीधा असर आपके उम्र पर होगा.

खुद से प्यार करें 

पर्ल बताती हैं कि "मैं खुद से प्यार करती हूं". उनका मानना है कि परेशानी इसलिए शुरू होती है क्योंकि लोग अपने बारे में नहीं सोचते, खुदको समय नहीं देते. इसलिए बाकी सभी चीजों से पहले खुद को रखें यही लंबी उम्र का सीक्रेट है.

Advertisement
पैक्ड फूड नहीं खाती 

पर्ल ने अपनी लंबी उम्र का एक और सीक्रेट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सालों से पैक्ड फूड नहीं खाया. वह केवल नेचुरल चीजों को खाना पसंद करती हैं.

Advertisement
दोपहर का खाना हल्का होता है 

पर्ल हमेशा दोपहर को हल्का खाना खाती हैं, जिससे उन्हें आलस महसूस नहीं होती. ये भी उनके लंबी उम्र जीने के तरीकों में से एक है.

Advertisement
रोजाना पीती हैं ग्रीन जूस

पर्ल रोजाना ग्रीन जूस पीना पसंद करती हैं, जिसमें एलोवेरा , अजवाइन, अदरक, हरी सब्जियों का पाउडर और पानी इस्तेमाल करती हैं.

Advertisement
2 गिलास रेड वाइन

खुश रहने के लिए पर्ल हफ्ते में दो बार रेड वाइन पीती हैं. उनका मानना है कि इससे उन्हें खुशी मिलती है.

एक्सरसाइज भी है जरूरी 

पर्ल एक्सरसाइज करने के साथ-साथ सीढ़ियां चढ़ती है और अपने कपड़े भी खुद धोती हैं.

                                                                                                     (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Diljit Dosanjh को Hania Amir के साथ काम करना पड़ा भारी, Film Sardaar Ji 3 जी भारत में नहीं हुई रिलीज
Topics mentioned in this article