बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ और सुंदर हो जाएगी Handwriting

पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चों की राइटिंग को साफ और सुंदर बनाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बच्चों की राइटिंग कैसे सुधारें?
(Photo Credit: NDTV)

बच्चों की पढ़ाई को लेकर हर माता-पिता अक्सर काफी परेशान रहते हैं. खासकर कई पेरेंट्स की शिकायत रहती है कि उनके बच्चे की हैंडराइटिंग अच्छी नहीं है या बार-बार लिखवाने के बाद भी बच्चे की राइटिंग सुधर नहीं रही है. इसी विषय पर पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चों की राइटिंग को साफ और सुंदर बनाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए उनसे बार-बार लिखवाना या राइटिंग कराना सही तरीका नहीं है. इससे अलग लिखावट सुधारने के लिए उनके हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाना जरूरी है. इसके लिए आप कुछ आसान काम कर सकते हैं. 

नंबर 1- प्ले डो से खेलने दें

सुमित्रा मीणा कहती हैं, सबसे पहले बच्चों को प्ले डो या क्ले से खेलने दें. इससे बच्चों की उंगलियों और हाथों की छोटी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. क्ले को दबाने, खींचने, गोल कर छोटे-छोटे आकार बनाने से हाथों की पकड़ मजबूत होती है. इससे फिर बच्चा पेंसिल अच्छी तरीके से पकड़ पाता है. 

नंबर 2- छोटी चीजों को उठाना सिखाएं

इससे अलग बच्चों के सामने एक कटोरी में राजमा, बीन्स या छोटी-छोटी चीजें रख दें. इसके साथ एक खाली कटोरी भी दें. अब, बच्चे से राजमा को एक-एक कर उठाकर खाली कटोरी में रखने के लिए कहें. ऐसा करने से  अंगूठे और पहली उंगली की पकड़ मजबूत होती है. इससे भी बच्चा पेंसिल को ठीक तरीके से पकड़ पाता है. आप चाहें, तो बच्चे के टोंग यानी एक छोटा सा चिमटा भी दे सकते हैं. इस चिमटे की मदद से बच्चे से चीजें उठवाएं.

Advertisement
नंबर 3- बोर्ड पर लिखवाएं

पेपर पर लिखवाने से पहले बच्चे को चॉक से बोर्ड पर लिखने के लिए दें. आप किसी दिवार पर ब्लैक बोर्ड लगा सकते हैं और फिर खड़े होकर उसपर बच्चे से लिखने के लिए कह सकते हैं. पीडियाट्रिशियन बताती हैं, बोर्ड पर लिखने से बच्चे के पूरे हाथ का पोस्चर ठीक होता है. जब बच्चे हाथों को ऊपर उठाकर काम करते हैं, तो इससे कंधे और हाथ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. 

नंबर 4- सूजी या रेत में लिखने को कहें

एक ट्रे में सूजी, रेत या नमक की पतली परत फैला दें. अब बच्चे को उंगली की मदद से उसमें अक्षर, नंबर और अलग-अलग आकृतियां बनाने को कहें. इससे उंगलियों के मूवमेंट पर उनका कंट्रोल और अच्छे से होगा. 

Advertisement
नंबर 5- बैठने का सही तरीका सिखाएं

इन सब से अलग पीडियाट्रिशियन कहती हैं, अच्छी हैंडराइटिंग के लिए सही पोस्चर भी बहुत जरूरी है. बच्चों को लिखते समय सीधा बैठना सिखाएं. उनकी पीठ को सहारा मिलना चाहिए और दोनों पैर जमीन पर टिके होने चाहिए. टेबल और कुर्सी की ऊंचाई भी बच्चे के हिसाब से होनी चाहिए. सही पोस्चर से बच्चा आराम से बैठकर लिख पाएगा और जल्दी थकेगा भी नहीं.

पीडियाट्रिशियन कहती हैं, इस तरह इन छोटी-छोटी एक्टिविटीज की मदद से बच्चे की राइटिंग को सुधार सकते हैं. बस ध्यान रखें कि आपको अपने बच्चे पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना है. खराब हैंडराइटिंग के लिए उसे बार-बार डांटें नहीं. रोज खेल-खेल में थोड़ा-थोड़ा सिखाएं. इससे बच्चा खुद चीजों को बेहतर करने की कोशिश करेगा, जिससे धीरे-धीरे उसकी हैंडराइटिंग में सुधार देखने को मिल सकता है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बोतल की बदबू को कैसे खत्म करें? जानें स्टील की बोतल को अंदर से साफ करने का तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें- छिपकली भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया क्या छिड़कने से घर में नहीं दिखेगी एक भी छिपकली

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम, यहां देखें 10 यूनिक और छोटे नामों की लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से 2027 में अखिलेश को कितना डेंट? समझें चुनावी गणित
Topics mentioned in this article
Parenting Tips
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं