गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

पारिजात को गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन इसे सही देखभाल की जरूरत होती है. यहां जानिए गमले में पारिजात कैसे उगाएं?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गमले में पारिजात कैसे उगाएं?

पारिजात यानी हरसिंगार अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए बहुत जाना जाता है. पारिजात का फूल सफेद पंखुड़ियों और नारंगी डंडी वाला होता है. इसे हरसिंगार या नाइट-फ्लावरिंग जैस्मिन भी कहा जाता है. आमतौर पर पारिजात का पौधा बड़ा होकर पेड़ का रूप ले लेता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि घर या बालकनी में पारिजात का नहीं उगा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे सही गमले, भरपूर धूप और समय-समय पर छंटाई करने से पारिजात को गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गमले में पारिजात कैसे उगाएं और इसकी देखरेख कैसे करें?

गमले में पारिजात कैसे लगाएं?

पारिजात को बीज से भी उगाया जा सकता है, लेकिन बीजों से पौधा तैयार होने में काफी समय लगता है और वे हमेशा अच्छी तरह अंकुरित भी नहीं होते. बीज से पौधा में फूल आने में कई साल तक लग सकते हैं. ऐसे में किसी नर्सरी से तैयार पौधा ले सकते हैं. अगर आप कटिंग से पौधा उगा रहे हैं, तो 6 से 8 इंच लंबी टहनी लें, उसके नीचे के पत्ते हटा दें और उसे मिट्टी में लगा दें. पारिजात के गमले को ऐसी जगह रखें जहां उजाला हो, लेकिन सीधी धूप नहीं आनी चाहिए. इससे कुछ दिन में ही आपको नई पत्तियां दिखने लगेंगी.

बड़ा गमला लें

पारिजात लगाने के लिए कम से कम 14 से 16 इंच चौड़ा और गहरा गमला लें, जिसमें पानी निकलने के लिए सही जगह हो. जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाए, उसे 18 से 24 इंच के बड़े गमले में शिफ्ट कर दें. पारिजात का ऊपरी हिस्सा काफी घना और भारी हो जाता है, इसलिए मजबूत गमला पौधे को ठीक रखने में मदद करता है.

पारिजात को भरपूर धूप दें

पारिजात में ज्यादा फूल आने के लिए धूप सबसे जरूरी है. पौधे को रोज धूप मिलनी चाहिए. गमले को बालकनी के उस हिस्से में रखें जहां सबसे धूप आती रहती है. अगर पौधा ज्यादा छाया में रहेगा, तो वह जीवित तो रहेगा, लेकिन उसमें फूल कम आएंगे. दरअसल, पारिजात के फूल रात में खिलते हैं और उनकी खुशबू बहुत अच्छी होती है.

Advertisement

पानी का ध्यान रखें

पारिजात को पानी की जरूरत भी रहती है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि पारिजात को पानी समय-समय पर मिल रहा है. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी या लंबे समय तक सूखी मिट्टी नहीं रहे. इससे पौधे को नुकसान हो सकता है.

खाद डालें

वसंत से लेकर शरद ऋतु तक हर 4 से 6 हफ्ते में थोड़ी कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट मिला दें. जब पौधे में कलियां बनने लगें, तब पोटेशियम और फॉस्फोरस वाली खाद देना फायदेमंद रहता है, क्योंकि इससे फूल ज्यादा आते हैं. वहीं, नाइट्रोजन ज्यादा देने पर पौधे में पत्तियां तो खूब बढ़ती हैं, लेकिन फूल कम आते हैं.

Advertisement

पौधे की छंटाई

घर पर पारिजात को रखने के लिए पौधे की छंटाई करना बहुत ही जरूरी है. सर्दियों के अंत या शुरुआती वसंत में फूल खत्म होने के बाद पौधे की कटाई करनी चाहिए. इससे पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होगा और इसे घर पर रखना आसान रहेगा.

यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट का रुख साफ, चुनाव आयोग के फैसलों की होगी जांच?
Topics mentioned in this article
Parijat
Parijat Flower