धनिया, मेथी और पालक कैसे उगाएं, घर की बालकनी में पत्तेदार सब्जियां उगाने के आसान तरीके

आप घर की बालकनी, छत या खिड़की के पास छोटी-सी जगह भी धनिया, पालक और मेथी जैसी हरी-भरी सब्जियां उगा सकते हैं. यहां जानिए घर पर धनिया, मेथी और पालक कैसे उगाएं और पत्तेदार सब्जियां उगाने के आसान तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर धनिया कैसे उगाएं?

घर में हर सब्जी उगा कर खाने के मजा ही कुछ ओर है. आज के समय में सब्जियों को उगाने के लिए कई केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके चलते लोगों का खानपान पूरी तरह से बदल गया है. अगर, आप ताजा और हेल्दी सब्जियां खाना चाहते हैं तो आप अपने घर पर ही कुछ हरी सब्जियां उगा सकते हैं. ऐसा नहीं है कि हरी सब्जियों को उगाने के लिए आपको बहुत बड़ी जगह की जरूरत है. आप घर की बालकनी, छत या खिड़की के पास छोटी-सी जगह भी धनिया, पालक और मेथी जैसी हरी-भरी सब्जियां उगा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर धनिया, मेथी और पालक कैसे उगाएं, पत्तेदार सब्जियां उगाने के आसान तरीके.

ग्रो बैग और सही जगह चुनें

घर पर धनिया, मेथी और पालक उगाने के लिए आप सही ग्रो बैग और जगह चुनें. इससे पालक, मेथी और धनिया की जड़ों को बढ़ने के लिए सही जगह मिल जाती है. इसके अलावा ग्रो बैग के नीचे पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा गीली मिट्टी पौधों को नुकसाान पहुंचा सकती है. इसके बाद ग्रो बैग को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना अच्छी धूप आती हो, क्योंकि अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय पालक, मेथी और धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

अच्छी मिट्टी

घर पर धनिया, पालक और मेथी उगाने के लिए मिट्टी का अहम रोल रहता है. इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में होनी चाहिए. मिट्टी, कोकोपीट और अच्छी तरह सड़ी हुई खाद या वर्मीकम्पोस्ट को लगभग बराबर मात्रा में मिलाएं. ये मिश्रण पौधों को जरूरी पोषण देने के साथ जड़ों को बढ़ने में मदद करता है. मिट्टी को हल्के हाथों से दबाएं और उसमें थोड़ा पानी डालकर नम कर लें. नम मिट्टी में बीज आसानी से जमते हैं और अंकुरणा भी अच्छा होता है.

सही तरीके से बीज बोएं

धनिया, मेथी और पालक उगाने के लिए ग्रो बैग को तीन हिस्सों में बांट लें, ताकि इन्हें बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. पालक के बीजों को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें. मेथी के बीज दूसरी कतार में हल्के-हल्के बिखेर दें और ऊपर से पतली मिट्टी की परत डाल दें. धनिया के लिए पहले बीजों को हल्का-सा दबाकर दो भागों में तोड़ लें. फिर इन्हें तीसरी कतार में लगभग आधा इंच गहराई पर बो दें. बीज बोने के बाद फव्वारे या स्प्रे की मदद से धीरे-धीरे पानी दें, ताकि बीज अपनी जगह से न हटें.

Advertisement

खाद-पानी का ध्यान रखें

घर पर धनिया, मेथी और पालक उगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी खाद-पानी का ध्यान रखना है. पौधों में खाद-पानी का हर समय ध्यान रखें. पौधों को सुबह के समय हल्के फव्वारे से पानी देना सबसे अच्छा रहता है.

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

Featured Video Of The Day
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बेगूसराय कनेक्शन, आरोपी की मां ने पहचानने से किया इनकार
Topics mentioned in this article
Fenugreek
Coriander
Dhaniya

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं