वैक्सिंग, रेजर नहीं... शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मुलायम हो जाएगी त्वचा

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ बालों को हटाने में मदद कर सकता है, बल्कि समय के साथ बालों की ग्रोथ को भी कम कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
शरीर से अनचाहे बाल कैसे हटाएं?

Anchahe Baal Kaise Hataye: अधिकतर लोग शरीर से अनचाहे बाल हटवाने के लिए बार-बार पार्लर जाते हैं, वैक्सिंग कराते हैं या रेजर का इस्तेमाल करते हैं. कई बार इन तरीकों से स्किन पर टैनिंग, रैशेज, पिंपल्स समेत अन्य कई परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जाा रहे हैं जिसकी मदद से आप शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं. ये उपाय  न सिर्फ बालों को हटाने में मदद कर सकता है, बल्कि समय के साथ बालों की ग्रोथ को भी कम कर सकता है. इसकी जानकारी @TaramadhukiRasoi नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है. 

क्या है घरेलू नुस्खा? | anchahe baal kaise hataye gharelu upay

इस उपाय के लिए आप सबसे पहले नहाने वाले साबुन को कद्दूकस करें. इसके बाद 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ साबुन लें और इसमें आधा चम्मच चीनी डालें और 2 से 3 चम्मच पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद 1 चम्मच गेहूं का आटा डालकर मिश्रण को गाढ़ा करें. अब इस मिश्रण को एक छोटे बर्तन में डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. ऐसा करने से सााबुन अच्छी तरह घुल जाएगा और पेस्ट स्मूद हो जाएगा.

ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना पेस्ट जरूरत से ज्यादा गाढ़ा हो सकता है. इसके बाद जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे एक कटोरी में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. पेस्ट के ठंडा होने के बाद इसमें 4 से 5 बूंद नींबू का रस मिलाएं. फिर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में 2 से 3 चुटकी बेकिंग सोडा डालकर सभी साामग्री को अच्छे से फेंट लें. जब मिश्रण क्रीमी और आसानी से फैलने लायक हो जाए, तब ये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.

कैसे करें इस्तेमाल? | anchahe baal hatane ka tarika

अब इस तैयार किए गए पेस्ट को वहां लगाएं जहां अनचाहे बाल हों. ध्यान रहे कि पेस्ट लगाने से पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद पेस्ट की एक लेयर बालों वाली जगह पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अगर बाल थोड़े घने हैं, तो इसे थोड़ी ज्यादा देर तक भी लगाया जा सकता है. फिर गीले टिश्यू, कॉटन कपड़े या वेेट वाइप की मदद से बालों की ग्रोथ की उल्टी तरफ में हल्के हाथों से साफ करें. ऐसा करने से अनचाहे बाल आसानी से निकल जाएंगे और स्किन साफ-मुलायम हो जाएगी. साथ ही, इस उपाय को नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम हो सकती है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर किसी की त्वचा अलग होती है. ऐसे में नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट या अन्य चीजें कुछ लोगों की स्किन पर जलन, एलर्जी, रेडनैस या रैशेज कर सकते हैं. इसी कारण किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.


यह भी पढ़ें: दुल्‍हन की कलाई पर सजाइए सीप‍ियों वाली चूड़‍ियां, ब्राइडल लुक में द‍िखेंगी सबसे सुंदर, देख‍िए ट्रेंडी ड‍िजाइन

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर पर उबटन बनाने का देसी तरीका क्या है? बस इन 4 चीजों से कर लें तैयार, चमक जाएगा चेहरा

यह भी पढ़ें: चेहरे पर कैसे लगाएं कच्चा दूध? ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानिए लगाने का सही तरीका और जरूरी टिप्स

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA यात्रा, मायने समझिए
Topics mentioned in this article
Home Remedy
Lifestyle News
Beauty