स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

अगर आपकी भी स्टील की बाल्टी गंदी हो गई है और इसे फिर नया जैसा बनाना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से इसे फिर से चमकदार बनाया जा सकता है. यहां जानिए पुरानी से पुरानी स्टील की बाल्टी कैसे चमकाएं, स्टील की बाल्टी साफ करने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें?

हर घर में स्टील की बाल्टी जरूरी होती है और इसका रोजाना इस्तेमाल भी किया जाता है. लेकिन बाल्टी की सफाई रोजाना नहीं होती और फिर धीरे-धीरे इस पर पानी के दाग, मैल और गंदगी जमा होने लगती है. जिसे साबुन या डिटर्जेंट से साफ करना मुश्किल होता है और काफी मेहनत भी करनी पड़ती है. अगर आपकी भी स्टील की बाल्टी गंदी हो गई है और इसे फिर नया जैसा बनाना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से इसे फिर से चमकदार बनाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं पुरानी से पुरानी स्टील की बाल्टी कैसे चमकाएं, स्टील की बाल्टी साफ करने का आसान तरीका.

स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर @CleaningwithManvi नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मानवी ने पुरानी और गंदी स्टील की बाल्टी साफ करने का तरीका बताया है. बाल्टी को साफ करने से पहले किसी बड़ी टंकी या बाल्टी में पानी भर लें और गंदी बाल्टी को उसमें पूरी तरह डुबो दें. इसके बाद पानी में 2 से 3 चम्मच खाने वाला सोडा मिला दें. अब इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें. अगर समय हो तो इसे रातभर भी भिगोकर रखा जा सकता है. इससे जमी हुई गंदगी नरम पड़ने लगती है.

बाल्टी के जिद्दी दाग हटाने का आसान तरीका

भिगोने के बाद बाल्टी को बाहर निकालें और उसके ऊपर क्लीनिंग लिक्विड की लगाएं. सफाई करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना न भूलें, ताकि स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो. क्लीनर को बाल्टी के अंदर और बाहर दोनों तरफ अच्छी तरह फैला दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. जब क्लीनर अपना काम कर ले, तब बाल्टी के ऊपर थोड़ा सा इनो छिड़क दें. इनो और क्लीनर से जमी हुई मैल और पुराने दागों की पकड़ कमजोर होने लगती है. इससे सफाई का काम काफी आसान हो जाता है.

स्टील स्क्रबर से करें सफाई

अब स्टील स्क्रबर या जूने की मदद से बाल्टी को हल्के हाथों से रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पहले किए गए उपायों की वजह से गंदगी पहले ही ढीली हो चुकी होगी. अब बाल्टी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP में कांग्रेस की हैसियत सिर्फ 2 विधायक, 181 सीटों की मांग क्यों?
Topics mentioned in this article
Steel
Balti

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं