Chopping board side effects : सब्जियों को काटने के लिए ज्यादातर लोग चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसपर चॉप करना आसान होता है. लेकिन क्या आपको पता है आपके काम को आसान करने वाला चॉपिंग बोर्ड सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. सुनकर हैरानी होगी लेकिन इसपर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसी के बारे में यह आर्टिकल है..तो आइए बिना देर किए जानते हैं चॉपिंग बोर्ड कैसे बैक्टीरिया के संपर्क में आता है...
असली और नकली फूड आइटम का अंतर 2 मिनट में कर सकते हैं पता, बस अपनानी होगी ये आसान ट्रिक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या चॉपिंग बोर्ड पर टॉयलेट सीट से ज्यादा होते हैं बैक्टीरिया - Do chopping boards have more bacteria than toilet seats?
हाईजीन है कारणदरअसल, यह पूरी तरीके से कहना गलत होगा, कि टॉयलेट सीट से ज्यादा होते हैं बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन ये सच है कि चॉपिंग बोर्ड पर नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया बहुत जल्दी संपर्क में आते हैं. अगर आप हाईजीन का ध्यान नहीं देते हैं तो. क्योंकि ज्यादातर लोग सब्जी या फल चॉप करने के बाद चॉपिंग बोर्ड को कपड़े से साफ करके रख देते हैं जबकि इसे पानी से साफ करना चाहिए. आपको बता दें कि खाने-पीने की चीजों के संपर्क में बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेजी से संपर्क में आते हैं, जो पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं.
गरम पानी से करें क्लीनइसलिए आप चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद गरम पानी से क्लीन करें. खासतौर से अगर आपने मीट मांस की चॉपिंग की है. आप मीट की चॉपिंग करने के बाद सिरका या नींबू के रस से भी साफ कर सकते हैं. इससे कीटाणुओं का सफाया आसानी से हो जाएगा.
आप चॉपिंग बोर्ड की सफाई ब्लीच से भी कर सकते हैं. वहीं, चॉपिंग बोर्ड को पानी से धोने के बाद अच्छे से धूप में जरूर सुखाएं, क्योंकि नमी बैक्टीरिया को पनपने को बढ़ावा देता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं