गर्म, ठंडे या नॉर्मल, कैसे पानी से धोना चाहिए मुंह? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया स्किन को हेल्दी रखने का आसान तरीका

Skincare Tips: आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं मुंह धोने के लिए कब गर्म पानी, कब ठंडे पानी और कब नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैसे पानी से धोना चाहिए मुंह?

Skincare Tips: स्किन को क्लीन और क्लियर रखने के लिए मुंह धोना बेहद जरूरी है. ये बात अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए कैसे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए? बता दें कि पानी का तापमान भी आपकी स्किन पर सीधा असर डालता है. ऐसे में आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं फेस वॉश करने के लिए पानी का तापमान कितना होना चाहिए. या मुंह धोने के लिए कब गर्म पानी, कब ठंडे पानी और कब नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

पैर का नाखून पक जाए तो क्या करें? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया 15 दिन में ठीक करने का असरदार नुस्खा

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, मुंह धोने के लिए आप गर्म, ठंडे या नॉर्मल, तीनों तरीके से ही पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इससे पहले आपको अपने स्किन टाइप और जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है.

कब इस्तेमाल करें गर्म पानी?

डॉ. सरीन के अनुसार, अगर आपकी स्किन ऑयली है या आप चेहरे से मेकअप को गहराई से क्लीन करना चाहते हैं, तो हल्के गुनगुने पानी से मुंह धोना बेहतर है. गुनगुना पानी स्किन के पोर्स को हल्का खोल देता है, जिससे ऑयल, डस्ट और मेकअप आसानी से साफ हो जाता है. शेविंग से पहले भी हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे बाल मुलायम हो जाते हैं और रेजर आसानी से चलता है.

Advertisement
कब धोना चाहिए ठंडे पानी से मुंह?

अगर आपको चेहरे पर सूजन, पफीनेस या इंफ्लेमेशनकी समस्या है, तो ठंडे पानीसे मुंह धोना बेस्ट है. ठंडा पानी स्किन को तुरंत फ्रेश करता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और पफीनेस कम करता है. मेकअप करने से पहले भी ठंडे पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं और मेकअप ज्यादा स्मूद और नेचुरल दिखता है. 

नॉर्मल पानी से कब धोना चाहिए मुंह?

इन सब से अलग रोजमर्रा के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट नॉर्मल पानीसे चेहरा धोने की सलाह देती हैं. खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नॉर्मल पानी ही इस्तेमाल करें. इससे स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बना रहता है और इरिटेशन की संभावना कम होती है.

Advertisement

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, इस तरह फेस वॉश करते वक्त भी इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बना सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
US Israel Iran War के बीच 169 Indians की जान बचाने वाली Air India Express Pilot Deepika Adhana
Topics mentioned in this article