Glow Tips : एंटी‑एजिंग और झुर्रियों के लिए घर का बना फेस पैक, त्वचा की देखभाल ऐसे करें

Ghar Ka Bana Face Pack: क्या आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह घर पर बनाएं ये फेस पैक.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Anti Aging Pack: घर पर कैसे बनाएं फेस पैक.

Masoor Dal-Kesar And Jaiphal Face Pack: गर्मियां आने के बाद सभी की पहली परेशानी होती है, स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए. तेज गर्मी, पसीना और सन टैनिंग से स्किन अपना सारा ग्लो खो देती है. स्किन को हमेशा स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, उसके लिए आंतरिक देखभाल भी जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार स्किन की खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य, सही आहार और सही देखभाल पर निर्भर करती है.

आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़कर देखा गया है. अगर शरीर में सब कुछ सही है, तो उसका ओज चेहरे पर साफ दिखता है. बढ़ती उम्र के साथ भी चेहरे पर कई परेशानियां दिखने लगती हैं. इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना बहुत आसान है, बस इसके लिए आपको आहार से लेकर लेपन में परिवर्तन लाना होगा. बाजार में बिकने वाले महंगे और केमिकल से भरे प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपायों का सहारा लें. इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में मसूर की दाल का फेसपैक और जायफल का फेसपैक शामिल कर सकते हैं.

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए होममेड फेस पैक-

मसूर की दाल का फेस पैक-

अगर टैनिंग और चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इसके लिए मसूर की दाल को हल्का भूनकर पेस्ट बना लें. पेस्ट में हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाए. सूख जाने पर चेहरे की हल्की मसाज करके पैक को धीरे-धीरे निकाले. यह चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करेगा और चेहरा पर ग्लो भी लाएगा. 

Photo Credit: Canva

केसर जायफल का फेस पैक-

केसर और जायफल का पैक भी गर्मियों में चेहरे पर अच्छे रिजल्ट देता है. इसके लिए केसर को दूध में भिगो दें और जायफल को पीसकर पेस्ट बना लें. जायफल में थोड़ा बेसन और केसर वाला दूध मिलाकर लगा लें. यह डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन को ठीक करता है. हफ्ते में दो बार इसे लगा सकते हैं. जायफल को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, कुछ मिलाकर लगाएं. इसकी गर्म तासीर चेहरे को छील सकती है.

Advertisement

बाहरी सुंदरता के साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है. इसके लिए आहार में खूब सारा पानी, चुकंदर, ताजे फल, आंवला और अनार को जरूर शामिल करें. भोजन में विरुद्ध आहार से बचें, जैसे दूध के साथ नमकीन खाना, दूध के साथ दही, और मीठे फलों के साथ खट्टे फलों का सेवन करने से बचें.

ये भी पढ़ें- बेकार समझ कर न फेंकें नेल पॉलिश की खाली बोतलें, इनसे बनाएं Home Decor की 5 शानदार चीज़ें

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर सड़कों पर योगी, लखनऊ में विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश