Tips To Protect Your Eyes During Holi: होली के रंग न सिर्फ बालों और स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि आंखों को भी प्रभावित कर सकते हैं. होली खेलना भी पसंद है, लेकिन केमिकल वाले रंगों के डर से आंखों को कुछ नुकसान न पहुंचे इसका भी डर है. तो अब सवाल यह है कि क्या किया जाए? घबराने की जरूरत नहीं है, यहां हम आपके साथ 4 ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप होली भी खेल पाएंगे और आंखों को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा. यहां जानिए क्या करना होगा?
होली खेलते समय आंखों का ध्यान कैसे रखें?
चश्मा लगाना न भूलें: होली खेलते समय सनग्लासेस जरूर पहनें. यह न सिर्फ आपको को होली के रंगों से बचाने में मदद करेंगे, बल्कि आपके लुक को भी और स्टाइलिश बना देंगे. अगर आपने एक बार चश्मा लगा लिया, तो बिना चिंता के होली खेल पाएंगे.
आंखों को न मलें: अगर होली खेलते समय गलती से कोई रंग आंखों के अंदर चला जाए, तो आंखों को बिल्कुल न मलें. ऐसा करने से रंग आंखों के अंदर जा सकता है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए मलने की बजाय आप आंखों को साफ पानी से धो सकते हैं.
क्रीम लगाना जरूरी है: अगर आप होली खेलना चाहते हैं और साथ ही आंखों का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो आंखों के आसपास नारियल का तेल या कोई भी मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं, इससे रंग चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल जाएगा.
डॉक्टर से मिलें: होली के रंग अगर आंखों में चले जाएं, तो इसके कारण आंखों में जलन, दर्द या लालिमा हो सकती है. अगर आप ऐसी किसी चीज का सामना करें, तो सबसे पहले आंखों को ठंडे पानी से धोएं और अगर आराम न लगें, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें: Gharelu Upay: पसीने की बदबू कैसे दूर करें, अपना लें ये ट्रिक्स बगल से बदबू आनी हो जाएगी बंद!