Delhi-NCR Holi Party: दिल्ली- एनसीआर में इन जगहों पर हो रही है धमाकेदार होली पार्टी, जानिए टिकट और डिटेल्स

Delhi-NCR Holi Party: अगर आप भी होली को मजेदार तरीके से सेलीब्रेट करने का प्लान कर रहे हैं और दिल्ली-नोएडा या गुरूग्राम रहते हैं तो यहां पर है मजेदार पार्टियों की लिस्ट जिसमें शामिल होकर अपनी इस होली को और भी मजेदार बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi-NCR Holi Party: होली की शानदार पार्टियों में शामिल होने को हो जाएं तैयार.

Delhi-NCR Holi Party: होली का त्योहार आ रहा है और ऐसे में हर कोई इस रंगों भरी दुनिया में डूबने के लिए तैयार है. अगर आप भी अपनी होली को सेलीब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां पर बहुत ही धमाकेदार होली की पार्टियां होने वाली हैं. आपको बस अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाना है और वहां पर खूब मजे करने हैं. ढ़ेर सारे रंगों, म्यूजिक और जबरदस्त मस्ती के तूफान के लिए! साल 2026 की सबसे धमाकेदार होली सेलिब्रेशन इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ी, रंगीन और यादगार होने वाली है.

ऑर्गेनिक रंगों की उड़ती बौछारें और धड़कन बढ़ा देने वाले DJ बीट्स के साथ Made In India - OG Holi Fest में झूमने का मौका मिलेगा. लाइव ढोल की थाप और रंग महोत्सव के सिग्नेचर कॉकटेल्स इस जश्न को और खास बना देंगे. अगर आप अपने पेट्स के साथ सुरक्षित होली खेलना चाहते हैं तो Poochkari 4.0 - Holi Unleashed आपके लिए शानदार ऑप्शन है. यहां आप जोश, हंसी और रंगों से भरे माहौल में अपने पेट्स के साथ त्योहार मना सकते हैं.

इस साल कुछ अलग करना चाहते हैं? तो Zoofari Holi Messfest में वाइल्डलाइफ के बीच होली का मजा लें या फिर शहर की भीड़ से दूर फार्म कैंप में नाइट स्टे प्लान करें. ये होली पार्टियां सिर्फ रंग और म्यूजिक तक सीमित नहीं हैं. यहां रेन डांस एरीना, थ्रिलिंग गेम्स, लाइव परफॉर्मेंस और पूलसाइड बैश जैसी कई खास चीजें आपका इंतजार कर रही हैं. तो चलिए आपको बताते हैं बेस्ट होली इवेंट्स के बारे में. 

दिल्ली के बेस्ट होली इवेंट्स 2026 ( Best Holi Events in Delhi-NCR)

1. यदुवंशी फॉर्म में होली सेलीब्रेशन (Holi Celebration at Yaduvanshi Farm)

  • ऑर्गेनिक गुलाल के साथ रंगों में सराबोर होने का मौका.
  • टेस्टी वेजिटेरियन बुफे का आनंद.
  • बॉलीवुड और अपबीट गानों पर DJ म्यूजिक.
  • घुड़सवारी, वाटर जोरबिंग, आर्चरी, बुल राइड, रेन डांस जैसी फ्री एक्टिविटीज.

एंट्री फीस: 999 रुपए

लोकेशन: Yaduvanshi Farm & Resort, हरियाणा

2. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम होली फेस्ट (Jawaharlal Nehru Stadium Holi Fest)

  • टिकट: ₹699 से शुरू
  • तारीख: 3-4 मार्च 2026
  • समय: सुबह 9 बजे से
  • लोकेशन: गेट नं. 14, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

इस पार्टी में फेमस कॉमेडियन हर्ष गुजराल, गौरव कपूर और गुरलीन पन्नू की परफॉर्मेंस के साथ ही DJ Beatcrush और Skopos की धमाकेदार म्यूजिक.
लाइव म्यूजिक और इन्फ्लुएंसर मीट-एंड-ग्रीट.

Advertisement

यहां जाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना चाहिए- जैसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी बड़े का होना जरूरी है. इसके लिए ही एक आइडी कार्ड.

3. होली मोली 5.0 (Holi Moly 5.0 – Surajgarh Gurgaon)

  • टिकट: ₹1,099 से शुरू
  • तारीख: 4 मार्च 2026
  • समय: सुबह 11 बजे से

खास बातें:
    •    देसी अंदाज में लोक संगीत और डांस.
    •    DJ Akshil की म्यूजिक.
    •    लाइव ढोल परफॉर्मेंस.

Advertisement

नियम:
    •    बाहर से रंग लाना मना है.
    •    ऑर्गेनिक रंग वहीं मिलेंगे.

4. Imperfecto Holi – Pub के अंदर सबसे बड़ी होली पार्टी

  • टिकट: ₹499 से शुरू
  • लोकेशन: Imperfecto, इंदिरापुरम, गाजियाबाद
  • तारीख: 4 मार्च 2026

खास बातें:
    •    इंडोर होली पार्टी का मजा.
    •    लाइव DJ और पब जैसा शानदार माहौल.

नियम:
    •    एंट्री सिर्फ 21 साल से ऊपर के लोगों के लिए.
    •    बाहर का खाना-पीना मना है.

5. रेड अलर्ट (Red Alert 2.0)

  • टिकट: ₹999 से शुरू
  • लोकेशन: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली
  • तारीख: 4 मार्च 2026

खास बातें:

    •    टॉप DJs की परफॉर्मेंस.
    •    VVIP और एक्सपीरियंस लाउंज की सुविधा.

6. होली कॉर्निवल- पंजाबी बाग (Holi Carnival – Punjabi Bagh)

टिकट: ₹599 से शुरू
लोकेशन: पंजाबी बाग ग्राउंड, दिल्ली
तारीख: 4 मार्च 2026

खास बातें:

    •    फैमिली-फ्रेंडली माहौल.
    •    गेम्स, लाइव म्यूजिक और फूड स्टॉल्स.
    •    DJ Grovvdevv और DJ Beatcrush की परफॉर्मेंस.

नियम:
    •    बच्चों के साथ बड़ों का होना जरूरी.
    •    बाहर का खाना-पीना लाना मना है.

7. पुचकारी 4.0 (Poochkari 4.0 – Holi Unleashed) 

नोएडा में इस बार मनाएं इको-फ्रेंडली और पेट-फ्रेंडली होली. यहां रेन डांस फ्लोर, देसी टोमैटिना इवेंट और अनलिमिटेड पूल एक्सेस के साथ रंगों का मजा दोगुना होने वाला है.

  • टिकट कीमत: ₹700 से शुरू
  • लोकेशन: Petstreet Resort
  • तारीख: 4 मार्च 2026
  • समय: सुबह 11:00 बजे से

क्यों जाएं?

  •     अपने पालतू जानवरों के साथ धमाकेदार होली पार्टी के मजे लें.
  •     रेन डांस और देसी टोमैटिना फेस्टिवल का मजा उठाएं.
  •     अनलिमिटेड पूल एक्सेस का आनंद लें.
  •     भांगड़ा, EDM और बॉलीवुड म्यूजिक पर झूमने का मौका.

जरूरी नियम

केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल नहीं करना है.

इस बार की होली दिल्ली में सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि एक मेगा फेस्ट बनने जा रही है. तो तैयार हो जाइए रंगों, म्यूजिक और मस्ती से भरे इस धमाकेदार जश्न के लिए.

Featured Video Of The Day
Donald Trump के दावों पर US Intelligence Report का बड़ा पर्दाफाश, Iran Nuclear Program सच