Most Asked Questions: एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए कि बालों का झड़ना हो जाए कम

Week Me Kitni Bar Shampoo Karna Chahiye: सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक दिमाग में यही चलता रहता है कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जाए. कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी अच्छे रिजल्ट देखने को नहीं मिलते.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How Often Should I Wash My Hair?

Week Me Kitni Bar Shampoo Karna Chahiye: बालों के झड़ने की समस्या से कौन परेशान नहीं है? सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक दिमाग में यही चलता रहता है कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जाए. कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी अच्छे रिजल्ट देखने को नहीं मिलते.

बाल टूटने का कारण

कई बार लोगों को लगता है कि उनके बालों के टूटने का कारण ज्यादा स्ट्रेस और गलत खान-पान है, जो काफी हद तक सही भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कितनी बार बाल धोते हैं, यह भी बालों के टूटने के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है? आइए समझते हैं कि बाल न धोने का बाल टूटने से क्या कनेक्शन है.

Photo Credit: Pexels

बालों को धोना क्यों जरूरी है?

हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प का हेल्दी होना बेहद जरूरी है. जब आप लंबे समय तक बाल नहीं धोते हैं, तो स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है, इससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. यही कारण है कि बालों की ग्रोथ प्रभावित हो जाती है. इसलिए समय-समय पर बाल धोना बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

Photo Credit: Pexels

हफ्ते में कितनी बार धोएं?

आपको हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए, यह आपके लाइफस्टाइल और प्रदूषण के स्तर पर निर्भर करता है. अगर आप रोजाना ट्रैवल करते हैं और धूल-मिट्टी का सामना करते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 2 बार बाल जरूर धोने चाहिए. अगर आप पूरा हफ्ता बाल नहीं धोते हैं, तो इससे पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे सिर में खुजली, त्वचा पर पपड़ी, रूसी या बाल टूटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

अगर आप अपने बालों को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो आज से ही बाल न धोने की आदत को बदल लें.

इसे भी पढ़ें: क्या पानी पीने से शुगर बढ़ता है, यहां जानें डायबिटीज से जुड़े कुछ मिथ और फैक्ट्स

Featured Video Of The Day
RSS Chief Mohan Bhagwat के '3 बच्चों' वाले बयान पर सियासी बवाल! Opposition ने साधा निशाना | UP News