बिना दूध-चीनी सुबह खाली पेट पी लें ये ड्रिंक, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Black Coffee Ke Fayde: ब्लैक कॉफी की सबसे खास बात यह है कि ये कैलोरी में बेहद कम होती है, क्योंकि इसे दूध, चीनी या क्रीम के बिना बनाया जाता है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो इस खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी पीने से होते हैं ये फायदे.

हम सभी जानते हैं कि भारत में चाय पीने के शौकीन की कमी नहीं है. लेकिन कॉफी के दीवाने भी कम नहीं हैं. दरअसल, हममें से कई लोग दिन की शुरुआत एक कप गरमा गरम कॉफी से करते हैं. वहीं ब्लैक कॉफी कई लोगों की पहली पसंद भी है. ऐसे में आपको ब्लैक कॉफी के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, दरअसल ब्लैक कॉफी सिर्फ एनर्जी देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. जी हां अगर आप ब्लैक कॉफी नहीं पीते तो पीना शुरू कर दीजिए, क्योंकि इसे पीने से सुस्ती और मोटापे से काफी हद तक राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन. 

ब्लैक कॉफी की खासियत- (Benefits of black coffee)

ब्लैक कॉफी की सबसे खास बात यह है कि ये कैलोरी में बेहद कम होती है, क्योंकि इसे दूध, चीनी या क्रीम के बिना बनाया जाता है. अपने स्ट्रांग और बोल्ड टेस्ट के लिए जानी जाने वाली कॉफी, कैफीन की ज्यादा मात्रा के कारण, उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं, जो एनर्जी चाहते हैं. बता दें,  ब्लैक कॉफी का नेचुरल टेस्ट बरकरार रहता है और इसमें किसी भी तरह की कोई मिठास नहीं होती है. ऐसे में जो लोग मीठी कॉफी या चाय पीना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे-  (Coffee pine ke fayde)

1. कम होगा वजन-

ब्लैक कॉफी के फायदे सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं हैं. इसमें कैलोरी कम होती है, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.

2. हैप्पी हार्मोन-

ब्लैक कॉफी को दिल की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, साथ ही इसे पीने से मूड भी अच्छा रहता है और काम पर फोकस बना रहता है. बता दें, ब्लैक कॉफी डोपामाइन और सेरोटोनिन (Dopamine and Serotonin) जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाती है. ये न्यूरोट्रांसमीटर हैप्पीनेस जैसी फीलिंग्स से जुड़े होते हैं यानी ब्लैक कॉफी "हैप्पी हार्मोन" को बढ़ाती है.

3. एनर्जी लेवल-

ब्लैक कॉफी पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है, साथ ही  थकान भी कम होती है. अगर आप खुद को थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो ब्लैक कॉफी पीने से एनर्जी मिल सकती है.

4. डायबिटीज- 

ब्लैक कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. कई स्टडी से पता चलता है कि हर दिन एक कप कॉफी पीने से यह खतरा 7% तक कम हो सकता है.  क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

5.  लिवर- 

रोजाना 3-4 कप ब्लैक कॉफी पीने से लिवर की सेहत में सुधार होता है. यह लिवर में जमे हुए फैट को कम कर सकता है और हानिकारक एंजाइम (ALT/AST) के लेवल को घटा सकता है. 

ये भी पढ़ें- शरीर को बनाना है फौलादी! तो सुबह खाली पेट इस भीगे ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, मिलेंगे ये 8 कमाल के फायदे

Advertisement

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article