स्वाद-स्वाद में ज्यादा गुजिया खा ली, इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से पेट को दें आराम

Jyada Gujiya Khane Ke Nuksan: इस होली अगर आप भी इस दिक्कत का शिकार हुए हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे शेयर करने वाले हैं जिनकी मदद से आप पाचन को बेहतर रख सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गुजिया खा-खा कर पेट को कर लिया है खराब?

Jyada Gujiya Khane Ke Nuksan: होली का त्योहार और गुजिया न खाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता है, लेकिन कई बार ज्यादातर लोग स्वाद-स्वाद में ज्यादा गुजिया खा जाते हैं, जिसके कारण उन्हें कई पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जरोरत से ज्यादा गुजिया का सेवन भारीपन, एसिडिटी, पेट में फूलपान का कारण बन सकता है. इस होली अगर आप भी इस दिक्कत का शिकार हुए हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे शेयर करने वाले हैं जिनकी मदद से आप पाचन को बेहतर रख सकते हैं.

छाछ: छाछ को पेट की जलन का सबसे बढ़िया इलाज माना जाता है. अगर पेट जल रहा हो या भारी महसूस हो रहा हो, तो आप छाछ पी सकते हैं, इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन दुरुस्त करते हैं. आप चाहें, तो इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिला सकते हैं.

अजवाइन और काला नमक: अजवाइन में पाया जाने वाला 'थायमोल' पाचन रसों को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचने लगता है. अगर आप आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाते हैं, तो कुछ मिनटों में आराम मिल सकता है. 

गर्म पानी: पाचन को फिर से नॉर्मल करने के लिए हर एक घंटे में थोड़ा-सा गुनगुना पानी पीते रहें. नियमित रूप से गुनगुने पानी को पीकर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद पेट को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है.

अदरक हर्बल टी: इसे बनाने के लिए पानी में अदरक उबालें, फिर थोड़ा नींबू और शहद मिलाएं और मजे से पिएं. यह चाय पेट की सूजन, गैस और भारीपन से मिनटों में राहत दिला सकती है.

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे का ब्याह है भाई, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शाहरुख से ऐश्वर्या राय बच्चन तक स्टार्स का स्वैग, देखें किसने क्या पहना...

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: America ने 20 ईरानी जहाज को समंदर में दफनाया! | Israel Iran War | BREAKING NEWS