Govardhan Puja 2025 Rangoli Design: गोवर्धन पूजा पर यहां से चुनकर बनाएं रंगोली, देखें सबसे सुंदर डिजाइन की फोटोज

Govardhan Rangoli Design: यहां हम आपके लिए गोवर्धन स्पेशल रंगोली डिजाइन्स की कुछ फोटोज लेकर आए हैं. आप इनमें से बेस्ट चुनकर अपने आंगन को सजा सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं तस्वीरों पर-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गोवर्धन पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन्स

Govardhan Rangoli Design:  गोवर्धन का पर्व इस बार 22 अक्टूबर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था. तभी से इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन लोग श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं, अन्नकूट बनाते हैं, दीप जलाते हैं और अपने घरों की सफाई कर सुंदर सजाते हैं. इस सजावट में रंगोली को भी शामिल किया जाता है. आंगन में बनी रंगोली न केवल घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है, बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए गोवर्धन स्पेशल रंगोली डिजाइन्स की कुछ फोटोज लेकर आए हैं. आप इनमें से बेस्ट चुनकर अपने आंगन को सजा सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं तस्वीरों पर- 

Govardhan Puja 2025: गोबर से गोवर्धन कैसे बनाएं? यहां देखें एक से बढ़कर एक Photos

Govardhan Rangoli Design Photos: गोवर्धन पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन्स

गोवर्धन पर्वत थीम रंगोली

अगर आप इस बार कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं, तो थीम रंगोली बना सकते हैं. इसमें श्रीकृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाए हुए दिखाया जा सकता है. 

Advertisement

Advertisement

श्रीकृष्ण रंगोली

आप रंगोली में श्री कृष्णा की प्रतिमा या बांसुरी, मोरपंख और शंख जैसे चिन्ह बना सकते हैं.

फूलों की रंगोली 

इन सब से अलग आप गेंदे, गुलाब के फूलों से भी रंगोली बनाकर अपने घर को सुंदर सजा सकते हैं.

 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un Weapon Test With Daughter: North Korea Missile Launch से America और South Korea में डर
Topics mentioned in this article