विज्ञापन

50 लाख रुपये की पानी की बोतल? लग्जरी या बस स्टेटस का खेल, आखिर क्या है इसमें खास

अब अगर प्रोडक्ट इतना महंगा है तो अक्सर उसे अमीरों से जोड़ ही दिया जाता है. यही वजह है कि नीता अंबानी की एक morphed इमेज खूब वायरल हो रही है.

50 लाख रुपये की पानी की बोतल? लग्जरी या बस स्टेटस का खेल, आखिर क्या है इसमें खास

World's Most Expensive Bottle: दुनिया में लग्जरी का मतलब अब सिर्फ महंगी कार या डिजाइनर कपड़े नहीं रह गया है. आज ऐसे प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं, जो रोजमर्रा की चीजों को ही एक्सक्लूसिव बना देते हैं. पानी की बोतल जैसी साधारण सी चीज भी जब लग्जरी की दुनिया में पहुंचती है तो उसकी कीमत लाखों-करोड़ों तक जा सकती है. इसी कैटेगरी में एक नाम अक्सर चर्चा में रहता है, Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani. यह सिर्फ एक बोतल नहीं, बल्कि लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी का एक उदाहरण है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतलों में गिना जाता है. अब अगर प्रोडक्ट इतना महंगा है तो अक्सर उसे अमीरों से जोड़ ही दिया जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक बोतल की फोटो खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में नीता अंबानी इसी लाखों की बोतल से पानी पीते हुए दिखाई दे रही है.

जब बोतल बन जाए ज्वैलरी पीस

इस बोतल की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. करीब 750 ml की यह ग्लास बोतल 24 कैरेट गोल्ड से कवर की जाती है. यानी यह सिर्फ एक यूटिलिटी प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक तरह का शोपीस या कलेक्टर्स आइटम बन जाती है. यही वजह है कि इसे खरीदने वाले लोग इसे इस्तेमाल से ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर देखते हैं.

कीमत जो होश उड़ा दे

इस बोतल की कीमत ही इसे खास बनाती है. बताया जाता है कि इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये तक होती है, जबकि कुछ लिमिटेड एडिशन इससे भी ज्यादा महंगे हो सकते हैं. यह कीमत इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल से बिल्कुल अलग एक प्रीमियम कैटेगरी में ले जाती है.

क्या हेल्थ के लिहाज से सच में खास है ये पानी?

इस बोतल में भरा पानी अलग-अलग जगहों से आने की बात कही जाती है, जैसे फिजी और फ्रांस के नेचुरल स्प्रिंग्स और आइसलैंड के ग्लेशियर. लेकिन हेल्थ के लिहाज से देखें तो Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों का पक्का सबूत नहीं है. इसे ज्यादा alkaline या इसमें सोना मिलाने की बात जरूर कही जाती है, लेकिन डॉक्टर और साइंस ऐसा नहीं मानते कि इससे शरीर को कोई खास फायदा मिलता है. सीधी बात, अच्छा और साफ पानी ही आपके लिए काफी होता है.

असल में बेचा क्या जा रहा है?

यहां सवाल सिर्फ पानी का नहीं है. लग्जरी ब्रांड्स अक्सर एक प्रोडक्ट से ज्यादा एक एहसास बेचते हैं. एक्सक्लूसिव होने का एहसास, कुछ ऐसा हासिल करने का अहसास जो हर किसी के पास नहीं है. इस तरह की चीजें हमें यह समझाती हैं कि लग्जरी का असली खेल जरूरत का नहीं, बल्कि पहचान और चाहत का होता है. और यही वजह है कि कभी-कभी एक साधारण सी दिखने वाली पानी की बोतल भी करोड़ों की कहानी बन जाती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acqua Di Cristallo Tributo, Gold Water Bottle 50 Lakh, Most Expensive Water Bottle, Glacier Water Bottle Price, Gold Bottle Water, Luxury Water Bottle India, 50 Lakh Water Bottle, Gold Bottle Glacier Water, Why 50 Lakh Water Bottle, Expensive Bottle Reason, Luxury Glacier Water, 50 Lakh Ka Pani Bottle, Luxury Water Price India, Nita Ambani Viral Water Bottle, Acqua Di Cristallo Tributo A Modigliani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com