How To Grow Mushrooms in Plastic Bags: घर पर मशरूम उगाने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं? तो इस स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपके साथ एक ऐसा तरीका शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप न सिर्फ पैसा बचा सकेंगे, बल्कि ज्यादा जगह भी नहीं लगेगी. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौनसा तरीका है. आप मशरूम को प्लास्टिक बैग में उगा सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के दौरान किस-किस स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Photo Credit: Unsplash
भूसा लें: प्लास्टिक बैग में मशरूम उगाने के लिए सबसे पहले भूसा लेना होगा फिर चाहे वो गेहूं का हो या धान का. इसे टुकड़ों में काटकर पूरी रात पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह इसका पानी निचोड़कर अच्छी तरह सुखा लें.
प्लास्टिक की थैली: इसके बाद एक मध्यम आकार की प्लास्टिक थैली लें, उसमें सबसे नीचे 2 से 3 इंच मोटी भूसे की परत बिछाएं और ऊपर से हल्का-सा बीज छिड़क दें. अब एक बार फिर इसी लेयर को दोहराते हुए थैली भरते जाएं. जब बैग भर जाए, उसे अच्छे से बांध दें और ऊपर से कुछ छोटे छेद कर दें.
कहां रखें: प्लास्टिक थैली को अच्छी तरह से भरने के बाद ऐसी जगह रखें जहां धूप बिल्कुल न आती हो. बता दें हल्का अंधेरा और ठंडा माहौल सबसे अच्छा है. रखने के बाद कम से कम 15 से 20 तक इसे छुए नहीं.
सफेद रुई: जब पूरी थैली सफेद दिखने लगे सफेद रुई की तरह, तो समझिए कि मशरूम निकलने के लिए तैयार है. अब कमरे में थोड़ी ताज़ी हवा और हल्की रोशनी आने दें और स्प्रे बोतल से दिन में 2 से 3 बार हल्का पानी छिड़कें, लेकिन थैली को भिगोए नहीं.
कटाई: जब आपको मशरूम के किनारे ऊपर की ओर मुड़ते दिखाई दें, तो समझ लें वे पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. अब आप इन्हें आराम से तोड़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: क्या आपकी सांस लेने की प्रक्रिया आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है? स्टडी में हुआ खुलासा!