गंजेपन वाली जगह पर लहसुन लगाने से क्या होता है? लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

लहसुन को लेकर दावा किया जाता है कि ये बालों को मजबूत बनाने, नए बाल उगाने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए बहुत असरदार माना जाता है. यहां जानिए सच में गंजेपन वाली जगह पर लहसुन का रस लगाने से कुछ होता है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंजापन दूर करने का सबसे आसान तरीका

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. खराब लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग बाल के झड़ने से परेशान है. हालांकि, बालों को झड़ने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सैकड़ों उपाय और दावे किए जाते हैं. गंजापन दूर करने के लिए लहसुन को सिर पर रगड़ना भी अक्सर चर्चा में रहता है. लहसुन का रस घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए कोई ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लहसुन को लेकर दावा किया जाता है कि ये बालों को मजबूत बनाने, नए बाल उगाने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए बहुत असरदार माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं क्या सच में गंजेपन वाली जगह पर लहसुन का रस लगाने से कुछ होता है?

बालों के लिए लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें?

यूट्यूब पर @DrCures नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में बताया गया कि गंजापन दूर करने के लिए लहसुन का कैसे काम करता है. एक लहसुन को कद्दूकस करके उसका ताजा रस निकाल लें. इस रस को कॉटन बॉल या ड्रॉपर की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से न केवल बालों का झड़ना कम होता है.

क्या लहसुन को सिर पर रगड़ने से नए बाल उग सकते हैं?

लहसुन में सल्फर, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और बल्ड सर्कुलेशन को अच्छा बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये कुछ अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि लहसुन का जेल कुछ प्रकार के बाल झड़ने जैसे alopecia areata में सहायक हो सकता है. लहसुन का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों की रूसी की समस्या को खत्म करते हैं और स्कैल्प की दूसरी समस्याओं पर भी प्रभावकारी असर दिखाते हैं.

Advertisement

गंजापन दूर करने का सबसे आसान तरीका?

लहसुन और नारियल का तेल- 6-7 लहसुन की कलियों को कूटकर नारियल तेल या जैतून के तेल में हल्का गर्म कर लें. ठंडा होने के बाद इसे छान लें. इस तेल को गंजेपन वाली जगह या स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. 1 से 2 घंटे बाद किसी शैंपू से बाल धो लें.

लहसुन और शहद- लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर उसका थोड़ा सा रस निकाल लें और उसमें बराबर मात्रा में शहद मिला लें. इसे पेस्ट को गंजेपन वाली जगह पर लगाएं. इसे लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी या शैंपू से धो लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

Featured Video Of The Day
Breaking News: उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में सवार सभी 6 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
Garlic For Hair
Garlic For Hair Care
Garlic For Hair Growth

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं