Doctor Tips: इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न छिलें, वरना फायदे के बदले हो जाएगा नुकसान

Which Vegetables Should Be Eaten Without Peeling: अगर आप सब्जी का छिलका उतारकर खाते हैं, तो अनजाने में सेहत को होने वाले कई फायदों से वंचित रह सकते हैं. यहां जानें कौन सी है वो 5 सब्जियां?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Which vegetables are eaten without peeling?

Which Vegetables Should Be Eaten Without Peeling: अक्सर हम सब्ज़ी बनाते समय सबसे पहले उसका छिलका उतार देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिनके छिलके में पोषण छिपा होता है? कुछ सब्जियों का छिलका फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है. ऐसे में अगर आप उसका छिलका उतारकर खाते हैं, तो अनजाने में सेहत को होने वाले कई फायदों से वंचित रह सकते हैं. यहां  डॉ. शालिनी सिंह सालुंके से जानिए कौन सी है वो 5 सब्जियां?

आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी वो सब्जियां हैं, जिनके छिलके उतारकर नहीं खाने चाहिए?

आलू: आलू का छिलका फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है. इसका सेवन पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने का काम करता है. ऐसे में अगर आप इसके छिलके को नहीं हटाते हैं, तो शरीर को की फायदे पहुंचा सकते हैं.

खीरा: खीरे के छिलके में फाइबर और विटामिन के पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ और हाइड्रेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन वजन कंट्रोल करने और पाचन सुधारने में भी मदद करता है. अगर खीरा ऑर्गेनिक हो और अच्छे से धुला हुआ हो, तो छिलका उतारने की जरूरत नहीं होती. 

बैंगन: बैंगन के छिलके एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, इसका छिलका दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेकं कैंसर के रिस्क को भी कम करता है.

गाजर: गाजर फाइबर के साथ-साथ कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, यह शरीर की सूजन को कम करने के साथ ही साथ आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: व्रत के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

Featured Video Of The Day
Usha Silai School: उषा सिलाई स्कूल कैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महिलाओं को सशक्त बना रहा है?