Dhuandhar Waterfall Photos: अगर आप पहाड़ों पर जा-जा कर थक गए हैं और कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो एक नई जगह ट्राई कर सकते हैं. अगर आप कुछ नया और यादगार देखने की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट के पास स्थित धुआंधार जलप्रपात एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. संगमरमर की ऊंची-ऊंची चट्टानों के बीच से जब नर्मदा का दूध जैसा सफेद पानी लगभग 30 मीटर नीचे गिरता है, तो पूरा इलाका मानो सफेद धुंध की चादर से ढक जाता है. नजारे के आलवा आप यहां बोटिंग से लेकर केबल कार राइड तक का मजा उठाया सकते हैं.
धुंधार फॉल्स क्यों खास है?
यह धुंध सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं है यह भौतिकी का एक अद्भुत उदाहरण है. नर्मदा नदी ऊपर की ओर चौड़ी धारा में बहती है, लेकिन भेड़ाघाट पर इसे लगभग 18 मीटर चौड़ी एक संकरी घाटी का सामना करना पड़ता है. इस संकरे रास्ते से गुजरते हुए नदी की गति अविश्वसनीय रूप से बढ़ जाती है, जब यह तेज गति से बहता पानी अचानक 30 मीटर नीचे कठोर संगमरमर की चट्टानों पर गिरता है, तो इस प्रभाव से यह लाखों छोटी-छोटी बूंदों में टूट जाता है जो हवा में लटकी रहती हैं, जिससे धुंध का एक घना बादल बन जाता है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि नदी से सफेद धुआं ऊपर उठ रहा हो.यही वजह है कि इसे धुंधार कहा जाता है.
बोटिंग और केबल कार का मजा
धुंधर वॉटरफॉल सिर्फ एक झरना नहीं, बल्कि यहां आप संगमरमर की ऊंची घाटियों के बीच बोटिंग और केबल कार में बैठकर व्यू का मजा उठा सकते हैं और अगर आप फोटोग्राफी के शौकीनों हैं, तो आपके लिए तो यह जगह लिए किसी जन्नत से कम नहीं.
कब जाना चाहिए?
इस जगह पूरे साल लोग घूमने जाते हैं, लेकिन अगर आप इस झरने का सबसे खूबसूरत रूप देखना चाहते हैं, तो जुलाई से अक्तूबर के महीने में आप यहां जा सकते हैं.