Cooler se Machli Jaisi Badbu: भीषण गर्मी के बीच कूलर राहत तो देता है, लेकिन कई बार इसकी हवा के साथ आने वाली अजीब बदबू पूरा मजा खराब कर देती है. खासकर “मछली जैसी स्मेल” लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है. असल में इसके पीछे वजह बहुत साधारण होती है. कई दिनों तक एक ही पानी चलाना, गंदे पैड्स और टैंक में जमी गंदगी इस बदबू की सबसे बड़ी वजह बनते हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, इस दुर्गंध को साधारण से उपायों से दूर किया जा सकता है. और इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. ये मेरा आजमाया हुआ तरीका है जो मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं.
क्या आपके कूलर से मछली जैसी बदबू आ रही है? जानिए इसके कारण और आसान घरेलू उपाय, जिससे कूलर की हवा रहेगी फ्रेश-
कूलर से बदबू हटाने के उपाय (Ways to Eliminate Odors from a Cooler)
कूलर का पानी बदलें
अगर कूलर का पानी कई दिनों से नहीं बदला गया है, तो सबसे पहले उसे पूरी तरह खाली कर नया पानी भरना जरूरी है. पुराने पानी में कई बार फंगस और बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो बदबू का कारण बनते हैं. पानी के बदलने से इन बैक्टीरिया और फंगस से निजात मिल जाती है और कूलर से बदबू नहीं आती है.
कूलर के पैड्स बदलें
कूलर की घास यानी पैड्स भी बदबू की बड़ी वजह बनते हैं. बार-बार गीले होने और सूखने के कारण इनमें गंदगी जम जाती है. ऐसे में या तो इन्हें अच्छी तरह धोना चाहिए या जरूरत पड़ने पर बदल देना चाहिए. अगर तुरंत बदलना संभव न हो, तो कुछ देर तेज धूप में रखने से भी इनमें मौजूद बैक्टीरिया कम हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कूलर फेंक रहा है गर्म हवा? रात सोने से पहले Cooler के टैंक में मिलाएं ये 3 चीजें, सुबह तक मिलेगी AC जैसी हवा
कूलर के पानी में डालें थोड़ा सा विनेगर
कूलर की बदबू दूर करने के लिए एक और आसान तरीका है पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका यानी विनेगर डालना. यह एक नेचुरल डियोडराइजर की तरह काम करता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है और टैंक में जमा गंध को न्यूट्रल करता है.
आमतौर पर एक बाल्टी पानी में 1–2 चम्मच विनेगर डालना काफी होता है. कूलर चलाने से पहले टैंक को हल्का साफ कर लिया जाए तो इसका असर और बेहतर दिखता है.
कूलर परफ्यूम
- आजकल बाजार में कई तरह के कूलर परफ्यूम भी मिलते हैं. अलग-अलग खुशबूओं के ये परफ्यूम पूरे कमरे को सुगंध से भर देते हैं.
- कई लोग नींबू, संतरे के छिलके या नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल करते हैं.
- खुशबू के लिहाज से ये उपाए ठीक हैं, लेकिन ये सफाई का विकल्प कतई नहीं हैं. यानि आपको नियमित रूप से कूलर की सफाई और करनी ही पड़ेगी.
- इसके अलावा कूलर में कभी भी डिटर्जेंट या केमिकल पाउडर डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कूलर के पार्ट्स को नुकसान हो सकता है, ये कूलर की मोटर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं और हवा के साथ केमिकल्स भी फैल सकते हैं.
कुल मिलाकर, कूलर की बदबू कोई बड़ी समस्या नहीं है. सही सफाई, समय पर पानी बदलने और विनेगर जैसे आसान उपाय से इसे आसानी से दूर किया जा सकता है. इससे कूलर की हवा भी ताजा महसूस होती है और गर्मी में राहत भी बेहतर मिलती है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा