Wrinkle Free Skin: मॉर्निंग अलार्म की तरह कॉफी बेहतरीन तरह से काम करती है. यह स्वाद में तो अच्छी होती ही है, साथ ही स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इससे स्किन पर चमक तो आती ही है, साथ ही यह स्किन से ब्लैकहेड्स हटाने, दाग-धब्बे कम करने और झुर्रियों (Wrinkles) वाली त्वचा को टाइट करने का भी काम करती है. कॉफी के फायदों की बात करें तो इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कॉफी को पिंपल्स और एक्ने कम करने के लिए भी लगाया जा सकता है और इससे त्वचा पर बेदाग निखार भी आ जाता है. त्वचा को टाइटनिंग इफेक्ट देने के लिए कॉफी और शहद का फेस पैक (Face Pack) बनाकर लगाया जा सकता है.
स्किन टाइटनिंग के लिए कॉफी और शहद फेस मास्क | Coffee And Honey Face Mask For Skin Tightening
फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच पिसी कॉफी में 2 चम्मच ही शहद मिला लें. दोनों को साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें. चेहरे पर इस फेस मास्क को लगाने से पहले पानी से चेहरे को अच्छे से धोएं और हल्का गीला रहने दें. इसके ऊपर ही कॉफी का फेस मास्क (Coffee Face Mask) लगाएं. इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगा लें. तकरीबन 15 मिनट लगाए रखने के बाद फेस पैक मास्क को उंगलियों से मलते हुए छुड़ाएं. चेहरा धोने के बाद पोंछकर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें. हफ्ते में 2 बार इस फेस मास्क को लगाया जा सकता है. इससे स्किन के पोर्स साफ भी होते हैं और टाइट भी होने लगते हैं. झुर्रियों को कम करने में भी इस फेस मास्क का असर दिखता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- नियमित तौर पर एलोवेरा जैल लगाने पर स्किन टाइटनिंग में मदद मिल सकती है. एलोवेरा से स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है.
- दही में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड से स्किन एक्सफोलिएट भी होती है और टाइट भी बनने लगती है. दही (Curd) सादा ही चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.
- ऑलिव ऑयल से चेहरी की मसाज करने पर भी कमाल का असर दिख सकता है. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं